Pitru Paksha Rules: पितृपक्ष में इन चीजों का खाना है वर्जित, पितर देव हो जाते हैं नाराज

Pitru Paksha Rules: पितृपक्ष में इन चीजों का खाना है वर्जित, पितर देव हो जाते हैं नाराज
X
Pitru Paksha Rules: पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं, लेकिन वहीं कुछ गलतियों के कारण पितर देव नाराज हो जाते हैं। तो आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं।

Pitru Paksha Rules: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्राद्ध का महीना चल रहा है। इन दिनों पितरों को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य, श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों पितरों को तर्पण करने से पितृदोष का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। आज आपको इस खबर में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। तो आइए इस खबर में जानते हैं पितृपक्ष के महत्वों के बारे में।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ देव को प्रसन्न करने के लिए इन दिनों तर्पण और पूजन किया जाता है। कहा जाता है इस माह में पितृ दोष से बचने के लिए भी उपाय किए जाते हैं। पितृपक्ष का समय 16 दिनों तक का होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में ब्राह्मणों को भोजन व अन्य प्रकार की चीजें दान करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हमें भूलकर भी सेवन करना वर्जित होता है।

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha Shradh 2023: कल से शुरू होगा पितृपक्ष, जानें पूर्णिमा श्राद्ध से अमावस्या श्राद्ध की शुभ तिथियां

इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान तामसिक भोजन भूलकर नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि तामसिक भोजन करने से पितृ देव नाराज हो जाते हैं।

मान्यता है कि इन दिनों चने या इससे बने सत्तू या सत्तू से बनी कोई भी मिठाई का सेवन नहीं करना चाहिए, जो जातक इन चीजों का सेवन करते हैं, उन पर पितरों का आशीर्वाद हट जाता है। पितर देव नाराज हो जाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान मसूर की दाल और कोदा का सेवन बिल्कुल वर्जित होता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story