Pitru Paksha Start 2020: पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम,नहीं तो गर्भ में पल रहे शिशु को हो सकता है नुकसान

Pitru Paksha Start 2020: पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में हमारे पितृ धरती पर उपस्थित रहते हैं और शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे कार्य हैं जो गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को भूलकर भी नहीं करने चाहिए और यदि वह ऐसा करती हैं तो इसका दुष्प्रभाव न केवल उन पर बल्कि उनके होने वाले शिशु पर भी पड़ेगा तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं को कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।
गर्भवती महिलाएं पितृ पक्ष में क्या न करें (Garbhwati Mahilaye Pitra Paksh Mein Kya Na Kare)
1.पितृ पक्ष में किसी भी गर्भवती महिला को किसी सुनसान स्थान पर बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए। यदि आपको जाना ही है तो किसी न किसी को साथ अवश्य लेकर जाएं।
2.श्राद्ध पक्ष के दिनों में आपको इत्र लगाकर ज्यादा नहीं घूमना चाहिए। जितना हो सके आपको इस समय में अपने घर के अंदर ही रहना चाहिए।
3. यदि आप गर्भवती हैं तो आपको पितृ पक्ष में किसी श्मशान आदि के पास से भी बिल्कुल नहीं गुजरना चाहिए। क्योंकि ऐसी जगहों पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है।
4.पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी मांसाहार का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपको पित्तरों का क्रोध झेलना पड़ सकता है।
5.यदि आप गर्भवती हैं तो आपको अपने पित्तरों के प्रति कोई भी ईष्या नहीं रखनी चाहिए और न हीं किसी प्रकार से उन्हें बुरा भला कहना चाहिए। आपको ऐसा करने से आपको पित्तरों का श्राप मिल सकता है।
6.अगर आप गर्भवती हैं तो आपको पितृ पक्ष में किसी भी पशु या पक्षी को नहीं मारना चाहिए विशेषकर गाय, कुत्ते और कौए को तो बिल्कुल नहीं मारना चाहिए। क्योंकि इस समय में हमारे पितृ किसी भी रूप में हमारे सामने आ सकते हैं।
7. पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं को शारीरीक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए। आपके ऐसा करने से आपके शिशु को नुकसान हो सकता है।
8. श्राद्ध पक्ष में किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण का अपमान भूलकर भी न करें। क्योंकि आपके ऐसा करने से आपको पितृ श्राप के साथ- साथ ब्राह्मण का श्राप भी मिल सकता है।
9.यदि आप गर्भवती हैं तो आप भूलकर भी पितृ पक्ष में अपने होने वाले शिशु के लिए कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि पितृ पक्ष में कोई भी नया समान घर पर नहीं लाया जाता।
10.पितृ पक्ष में कोई भी ऐसा कार्य गर्भवती महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए जो शास्त्रों में वर्जित हो। क्योंकि इस समय में हमारे पितृ हमारे आस पास ही रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS