Pradosh Vrat 2022 : पौष कृष्ण प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय तो दूर हो जाएंगी आपकी सभी परेशानियां

Pradosh Vrat 2022 : प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, 21 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को पौष कृष्ण प्रदोष व्रत है और इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा करने से सुखी दांपत्य जीवन के वरदान के साथ ही व्रती के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं और वह सुखी जीवन व्यतीत करता है। वहीं प्रदोष व्रत के दौरान कुछ उपाय करने से महादेव बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त की मुराद पूरी कर देते हैं। तो आइए जानते हैं पौष प्रदोष व्रत के दिन क्या उपाय करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
पौष कृष्ण प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2022
पौष कृष्ण प्रदोष व्रत तिथि पौष कृष्ण प्रदोष व्रत तिथि | 21 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को किया जाएगा। |
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ | 20 दिसंबर 2022 रात्रि 12:48 बजे से |
त्रयोदशी तिथि समाप्त | 21 दिसंबर 2022 रात्रि रात्रि 10:08 बजे |
पौष प्रदोष व्रत उपाय
- प्रदोष व्रत के दिन महादेव को बेलपत्र अर्पित करने से सुखी दांपत्य जीवन का वरदान मिलता है।
- प्रदोष व्रत में भगवान शिव को हरी मूंग अर्पित करने से कारोबार संबंधित समस्या दूर होती है और कारोबार में तगड़ा लाभ मिलता है।
- महादेव को शमी के पत्ते चढ़ाने से नौकरी में पदोन्नति मिलती है और आप अपने उच्चाधिकारियों के विश्वासपात्र बन सकते हैं।
- प्रदोष व्रत के दिन महादेव को दूध अर्पित करने से आपका जीवन सुखमय होता है और आपके जीवन में धन और मान-सम्मान के साथ ही आपके ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।
- महादेव को गुड़ अर्पित करने से आपको जीवनसाथी का प्यार मिलता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS