Pradosh Vrat Calendar Year 2021: साल 2021 में प्रदोष व्रत की तिथि, दिन और माह, देखिए प्रदोष व्रत कैलेंडर साल 2021

हिन्दू धर्म के अनुसार प्रदोष व्रत अति मंगलकारी और शिव कृपा प्रदान करने वाला व्रत होता है। प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन सायं काल को प्रदोष काल कहा जाता है। हिन्दू सनातन धर्म के अनुसार ऐसी मान्यता है कि प्रदोष काल के दौरान भोलेनाथ कैलाश पर्वत के रजत भवन में नृत्य करते हैं। जो भी शिवभक्त अपना कल्याण चाहते हैं वे लाग इस परम पवित्र व्रत को रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति के हर प्रकार के पाप-दोष मिट जाता है। सप्ताह के सातों दिन के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व होता है। तो आइए जानते हैं साल 2021 में प्रदोष व्रत कब-कब और किस माह के दौरान किस दिन हैं।
Also Read: New Year 2021 : नए साल 2021 के पहले दिन करें ये उपाय, बढ़ेगी आपके घर में समृद्धि
प्रदोष व्रत कैलेंडर साल 2021 (Pradosh Vrat Calendar Year 2021)
माह | प्रदोष व्रत कष्ण पक्ष, दिनांक और वार | प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष, दिनांक और वार |
जनवरी 2021 | 10 जनवरी, रविवार | 26 जनवरी, मंगलवार (भौम प्रदोष व्रत) |
फरवरी 2021 | 09 फरवरी, (भौम प्रदोष व्रत), मंगलवार | 24 फरवरी, बुधवार |
मार्च 2021 | 10 मार्च, बुधवार | 26 मार्च, शुक्रवार |
अप्रैल 2021 | 09 अप्रैल, शुक्रवार | 24 अप्रैल, शनिवार |
मई 2021 | 08 मई, शनिवार | 24 मई, सोम प्रदोष व्रत, सोमवार |
जून 2021 | 07 जून, सोम प्रदोष व्रत, सोमवार | 22 जून, भौम प्रदोष व्रत, मंगलवार |
जुलाई 2021 | 07 जुलाई, बुधवार | 21 जुलाई, बुधवार |
अगस्त 2021 | 05 अगस्त, गुरुवार | 20 अगस्त, शुक्रवार |
सितंबर 2021 | 04 सितंबर, शनिवार | 18 सितंबर, शनिवार |
अक्टूबर 2021 | 04 अक्टूबर, सोम प्रदोष व्रत, सोमवार | 17 अक्टूबर, रविवार |
नवंबर 2021 | 02 नवंबर, भौम प्रदोष व्रत, मंगलवार | 16 नवंबर, भौम प्रदोष व्रत, मंगलवार |
दिसंबर 2021 | 02 दिसंबर, गुरुवार | 16 दिसंबर, गुरुवार |
दिसंबर 2021 | 31 दिसंबर, शुक्रवार | --------------------- |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS