Puja Path Niyam: भूलकर भी इन चीजों को न रखें जमीन पर, नहीं मिलेगी भगवान की कृपा

Puja Path Niyam: भूलकर भी इन चीजों को न रखें जमीन पर, नहीं मिलेगी भगवान की कृपा
X
Puja Path Niyam: संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया जाए तो भगवान की असीम कृपा बनी रहती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बना रहता है। आइये, आज हम जानते हैं कि पूजा करने का क्या नियम होता है। जानें विधि...

Puja Path Niyam: सनातन धर्म में पूजा-पाठ करने का एक अलग ही महत्व होता है। यदि संपूर्ण विधि-विधान या नियम के साथ पूजा-पाठ किया जाए तो भगवान की असीम कृपा बनी रहती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बना रहता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है और लोगों पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा पूजा में शंख बजाने की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। वहीं पूजा-पाठ करने का कुछ तरीका भी होता है, जिसे हर व्यक्ति को अनुसरण करना चाहिए। आइये, आज हम जानते हैं कि पूजा करने का क्या नियम होता है।

यहां रखना चाहिए दीपक

हिन्दू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने का काफी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, दीपक जलाने के कुछ नियम भी बताए गए हैं। दरअसल, दीपक जलाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए की दीपक को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। अगर नीचे रखना है, तो जमीन पर थोड़ा सा चावल रखकर ही हमेशा दीपक को रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें... Ram Mandir: युवराज के रूप में यहां विराजमान होंगे रामलला, जानें कब होंगे स्थापित

इस तरह से रखें शालीग्राम

शास्त्रों की मानें तो शालीग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। हिन्दू धर्म में शालीग्राम को शिवलिंग के समान पूजनीय माना जाता है। इसलिए शालीग्राम को कभी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे किसी आसन या फिर लाल कपड़े बिछाकर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की कृपा बनी रहती है। इसलिए कभी भूलकर भी इन सभी चीजों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story