जानिए मलमास की पूर्णिमा की पूजाविधि और उपाय

जानिए मलमास की पूर्णिमा की पूजाविधि और उपाय
X
शास्त्रों में मलमास की पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। मल मास भगवान विष्णु जी को समर्पित है। मल मास में किए गए पूजा और कार्य विशेष फल प्रदान करते हैं।

शास्त्रों में मलमास की पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। मल मास भगवान विष्णु जी को समर्पित है। मल मास में किए गए पूजा और कार्य विशेष फल प्रदान करते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि मलमास की पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करके माता लक्ष्मी जी की कृपा को प्राप्त किया जा सकता है।

ज्योतिष के अनुसार इस बार अधिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। तथा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में वृद्धि योग और गुरुवार का शुभ योग रहेगा। जिस कारण पूर्णिमा तिथि पूजा-पाठ और उपायों की दृष्टि से बेहद प्रभावशाली रहेगी। यदि आज के दिन कोई व्यक्ति इस शुभ योग में पूर्णिमा पर स्नान, दान उपाय जैसे धार्मिक कार्यों को करता है तो उसे कई गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होते हैं।

मलमास पूर्णिमा पूजा विधि

मलमास का महीना पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजास्थल को स्वच्छ करें। और एक चौकी पर भगवान गणेश और भगवान सत्यनारायण स्वामी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद चौकी को दोनों तरफ से केले के पत्तों से सजा दें। पूजा में सबसे पहले गणपति जी का आह्वान करउनकी पूजा करें। और फिर सत्यनारायण भगवान जी को पीले फल, फूल, नैवेध्य और तुलसीदल अर्पित कर पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। और उनके समक्ष घी का दीपक जलाकर विष्णु मंत्र, आरती और सत्यनारायण व्रत कथा पढ़ें अथवा सुने। अंत में प्रसाद वितरण कर व्रत संपन्न करें।

अधिक मास पूर्णिमा के उपाय

1. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी जी का आगमन होता है। इसलिए गुरुवार को (आज) पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के वृक्ष पर मीठा जल अर्पित करें। इससे आपको कार्यों में सफलता और आपकी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

2. पूर्णिमा के दिन पूजा रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

3. पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी जी को अर्पित करने के बाद अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने धन के स्थान पर रख दें, इससे आपके घर में मां लक्ष्मी जी का स्थायी निवास होता है।

4. पूर्णिमा के दिन प्रात: स्नान के बाद घर में मुख्य द्वार पर हल्दी से ऊँ बनाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है।

5. पूर्णिमा की शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं।

6. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें कच्ची हल्दी चढ़ाएं। इस उपाय से धनलाभ होता है और जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।

Tags

Next Story