Sakat Chauth 2021 : सकट चौथ पर करें ये विशेष उपाय, पुत्र प्राप्ति के साथ ही सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Sakat Chauth 2021 : सकट चौथ पर करें ये विशेष उपाय, पुत्र प्राप्ति के साथ ही सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
X
Sakat Chauth 2021 : हिन्दू धर्म में सभी महिलाएं सकट चौथ का व्रत करती हैं। संतान की दीर्घायु और संतान को हर संकट से बचाने के लिए, उसकी रक्षा के लिए यह व्रत किया जाता है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और संध्या के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

Sakat Chauth 2021 : हिन्दू धर्म में सभी महिलाएं सकट चौथ का व्रत करती हैं। संतान की दीर्घायु और संतान को हर संकट से बचाने के लिए, उसकी रक्षा के लिए यह व्रत किया जाता है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और संध्या के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। जिन महिलाओं को कोई संतान नहीं है अथवा उनके घर कन्या संतान ही जन्म लेती है तो वो महिलाएं अगर सकट चौथ के दिन भगवान गणपति के निमित्त कुछ उपाय करें तो उन्हें पुत्र संतान की प्राप्ति हो सकती है। और जो भी उनकी मनोकामना है वो शीघ्र ही पूरी होती है। जो महिलाएं कोख बंधन अथवा गर्भपात का दंश झेल रही हैं उनके लिए यह उपाय बहुत ही लाभकारी हैं। और ऐसी महिलाएं इस व्रत को करके अपनी इच्छा पूरी कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं सकट चौथ पर पुत्र प्राप्ति के उपायों के बारे में।

Also Read : आखिर क्यों दूसरों की बीवी में दिलचस्पी दिखाते हैं मर्द

सकट चौथ पुत्र प्राप्ति के उपाय (Sakat Chauth Putra Prapti Ke Upay)

  • सकट चौथ के दिन आप सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • स्नान करने के बाद आप भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने खड़े होकर व्रत का संकल्प लें।
  • सकट चौथ के दिन गणपति जी का विधिवत पूजन करें।
  • गणपति जी को तिल के लड्डूओं का भोग लगाएं।
  • हरी-हरी दूर्वा भगवान गणेश जी को अर्पित करें।
  • पीले फूल भगवान को चढ़ाएं।
  • सकट चौथ के दिन आटे का बना एक चौमुखा दीपक गणेशजी के समक्ष अवश्य जलाएं।
  • सकट चौथ के दिन एक पान के पत्ते में रोली, सुपारी, सफेद तिल और एक जनेऊ रखकर भगवान गणेश को अर्पित करें।
  • भगवान गणपति जी के सामने एक लोटे में दूध मिश्रित जल भरकर विधिवत उनका पूजन करें।

गणेश मंत्र

ओम गणगणपते नम:

ओम श्री गणेशाय नम:

आप सकट चौथ के दिन इन मंत्रों का एक माला अवश्य जप करें। और जो भी आपकी मनोकामना है उसे भगवान गणपति जी से कहें। ऐसा करने से शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। और आपके घर में यदि संतान नहीं तो गणपति जी की कृपा से आपको शीघ्र ही मन इच्छित संतान की प्राप्ति होगी।

Tags

Next Story