Putrada Ekadashi 2023 : पुत्रदा एकादशी पर जानें क्यों करना चाहिए आपको यह व्रत

Putrada Ekadashi 2023 : आज पौष शुक्ल एकादशी तिथि है। आज के दिन पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाता है। शास्त्रों में एकादशी व्रत करने का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि, एकादशी व्रत करने से जाने-अनजाने में किए गए सब पापकर्म नष्ट हो जाते हैं और सैकड़ों यज्ञ करने के बार पुण्यफल की प्राप्ति होती है। साथ ही मनुष्य संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णु लोक में स्थान प्राप्त करता है। तो आइए जानते हैं एकादशी व्रत मनुष्य को क्यों करना जरुरी होता है।
धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि, जो व्यक्ति पूरे महीने नियमित रुप से भोजन करता है और कभी भी व्रत-उपवास नहीं करता है। वह शीघ्र ही वृद्धावस्था को प्राप्त हो जाता है। साथ ही ऐसा मनुष्य रोगी बन जाता है। इसीलिए सप्ताह में एक बार व्रत जरुर करना चाहिए। वहीं जो लोग सप्ताह में एक बार व्रत नहीं कर सकते हैं तो उन्हें 15 दिन में एक बार एकादशी के दिन व्रत का पालन अवश्य करना चाहिए।
वहीं धर्मशास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि, वृद्ध, बालक, गर्भवती स्त्री, प्रसूता स्त्री, बीमार व्यक्ति और कमजोर व्यक्ति अगर एकादशी व्रत ना करें तो कोई बात नहीं। परन्तु स्वस्थ लोगों को एकादशी व्रत जरुर करना चाहिए। वहीं अगर आप एकादशी व्रत कर रहे हैं तो आप एकादशी व्रत में किशमिश का सेवन जरुर करें। वहीं अगर आप एकादशी व्रत नहीं भी कर रहे हैं तो एकादशी के दिन काले चने, किशमिश और काली द्राक्ष यानि काले अंगूर का सेवन जरुर करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहता है और आपको रोगों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS