Rahu Gochar 2022-23 : नए साल 2023 में किन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु, जानें इसका गोचरफल

Rahu Gochar 2022-23 : नए साल 2023 में किन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु, जानें इसका गोचरफल
X
Rahu Gochar 2022-23 : ज्योतिष की मानें तो रहस्यमयी ग्रह राहु और केतु लगभग डेढ़ साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ये दोनों ही ग्रह हमेशा ही व्रकी चाल चलते हैं। वहीं ज्योतिष में इन्हें मायावी ग्रह माना जाता है। वहीं साल 2022 में राहु और केतु दोनों ही ग्रहों ने राशिपरिवर्तन किया था। वहीं अब साल 2023 में भी ये दोनों ही ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं ज्योतिष में राहु गोचर को शनि के गोचर की तरह बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

Rahu Gochar 2022-23 : ज्योतिष की मानें तो रहस्यमयी ग्रह राहु और केतु लगभग डेढ़ साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ये दोनों ही ग्रह हमेशा ही व्रकी चाल चलते हैं। वहीं ज्योतिष में इन्हें मायावी ग्रह माना जाता है। वहीं साल 2022 में राहु और केतु दोनों ही ग्रहों ने राशिपरिवर्तन किया था। वहीं अब साल 2023 में भी ये दोनों ही ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं ज्योतिष में राहु गोचर को शनि के गोचर की तरह बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस ग्रह का भी जातक के जीवन पर बड़ा ही शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं इस समय राहु ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं ज्योतिष की गणना के मुताबिक, राहु 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में ही रहेंगे और वहीं इस दिन दोपहर 12:30 बजे ये वक्री चाल चलते हुए ये मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो आइए जानते हैं साल 2023 में राहु का ये गोचर किन राशि के जातकों को मालामाल कर सकता है।

मेष राशि

राहु का गोचर इस राशि के जातकों को खूब धन लाभ करा सकता है। इनकी आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यानि राहु का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूती देने वाला रहेगा। इस दौरान नौकरी और कारोबारी दोनों ही प्रकार के लोगों को राहु की कृपा प्राप्त होगी और दोनों ही जातकों को धन लाभ होगा। साथ ही आपका समाज में सम्मान भी बढ़ेगा।

कर्क राशि

राहु का राशि परिवर्तन कर्क राशि वाले जातकों को करियर में बड़ी तरक्की दिलाएगा। नौकरी में आप लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही बिजनेस करने वाले लोगों के लिए ये समय बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप लोग नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं आप लोगों के सभी रूके हुए काम पूरे होंगे। वहीं इस दौरान आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा, वरना राहु आपका नुकसान भी करवा सकते हैं।

मीन राशि

राहु का राशिपरिवर्तन मीन राशि में ही होने वाला है। जिसका सबसे अधिक प्रभाव मीन राशि के जातकों पर ही देखने को मिलने वाला है। राहु मीन राशि के जातकों को खूब धन-दौलत देने वाले हैं। साथ ही आप लोगों की आमदनी बढ़ेगी और अन्य कई सोर्स से आपके पास धन आएगा। इस दौरान आपको निवेश से भी राहु लाभ कराएंगे। इस दौरान आपको करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story