Rahu Gochar 2023 : नए साल में राहु इन दो राशि वालों पर रहेंगे बहुत अधिक मेहरबान

Rahu Gochar 2023 : नए साल में राहु इन दो राशि वालों पर रहेंगे बहुत अधिक मेहरबान
X
Rahu Gochar 2023 : आम धारणाओं के मुताबिक, अकसर, शनि और राहु का नाम आते ही लोग परेशान हो जाते हैं और लोगों को लगने लगता है कि, कही उन पर शनि और राहु की अशुभ छाया तो नहीं है। राहु और शनि ग्रह को अशुभ ग्रह माना जाता है। उनके अशुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में हर तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

Rahu Gochar 2023 : आम धारणाओं के मुताबिक, अकसर, शनि और राहु का नाम आते ही लोग परेशान हो जाते हैं और लोगों को लगने लगता है कि, कही उन पर शनि और राहु की अशुभ छाया तो नहीं है। राहु और शनि ग्रह को अशुभ ग्रह माना जाता है। उनके अशुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में हर तरह की परेशानियां आने लगती हैं। परन्तु ऐसा हमेशा हमेशा नहीं होता है। वैदिक ज्योतीष शास्त्र की मानें तो कुंडली में राहु-केतु और शनि ग्रह की स्थिति शुभ भाव में हो तो ये ग्रह व्यक्ति को मालामाल कर सकते हैं और राजयोग जैसी सुविधा प्रदान करते हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु को सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह बताया जाता है। शनि जहां ढाई वर्षों में अपनी राशि बदलता है, वहीं राहु लगभग 18 महीने के बाद किसी दूसरी राशि में गोचर करता है। वहीं राहु-केतु हमेशा ही उल्टी चाल चलते हैं। इसीलिए इन्हें छाया ग्रह माना जाता है। राहु शनि की भांति ही जातकों को फल देते हैं। कुंडली में राहु अगर शुभ स्थान में हो तो व्यक्ति को राज-पाठ, मान-सम्मान और बहुत ही ऊंचा पद दिलाते हैं। साल 2023 में राहु अपनी राशि बदल रहे हैं।

30 अक्टूबर 2023 को राहु मंगल देव की राशि मेष की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष की गणना के अनुसार, साल 2023 में राहु का राशिपरिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं साल 2023 में राहु किन-किन राशि वालों को धनवान करेगा।

मिथुन राशि

साल 2023 की शुरुआत में राहु आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। इस कारण आपकी जो इच्छाएं लंबे समये से पूरी नहीं हो पा रही थीं, वो अब पूरी हो जाएंगी। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति और समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा। साल 2023 का अधिकांश समय आपके लिए उन्नति से भरा रहने वाला है। हालांकि जब गुरु 2023 में अपनी मीन राशि की यात्रा को विराम देते हुए राहु के संग मेष राशि में युति करेंगे तो आपके लिए समय अच्छा नहीं रहेगा, लेकिन ये परेशानियां कुछ दिनों तक ही आपके सामने रहेंगी। जब 30 अक्टूबर 2023 को राहु राशि परिवर्तन करते हुए आपके दशम भाव में गोचर करेंगे तो आपको अच्छा धन-दौलत और प्रसिद्धि दिलाएंगे। आमदनी बढ़ेगी और जीवन में सारे सुख आपको प्राप्त होंगे।

तुला राशि

साल 2023 में राहु की स्थिति देखते हुए साल के शुरुआती महीनों में आपको मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। जबकि साल के दूसरे हिस्से में आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने के योग बनेंगे। तुला राशि के जातकों के लिए साल 2023 की शुरुआत में राहु सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। सातवां भाव वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव होता है। इस समय जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story