Raksha Bandhan 2020 Date And Time : रक्षाबंधन पर बहनों को दे राशि के अनुसार ये गिफ्ट, प्रेम के साथ बढ़ेगी दोनों की सुख समृद्धि

Raksha Bandhan 2020 Date And Time : रक्षाबंधन पर बहनों को दे राशि के अनुसार  ये गिफ्ट, प्रेम के साथ बढ़ेगी दोनों की सुख समृद्धि
X
Raksha Bandhan 2020 Date And Time: रक्षाबंधन 3 अगस्त 2020 (Raksha Bandhan 3 August 2020) को मनाया जाएगा। यह दिन भाई और बहन के अटूट प्रेम को समर्पित होता है। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) के दिन बहने अपने भाई को राखी बांधती है और भाई उन्हें उपहार स्वरूप कुछ न कुछ अवश्य देते हैं। लेकिन यदि आप अपनी बहन को उनकी राशि के अनुसार उपहार देते हैं तो यह आप दोनो के लिए ही काफी शुभ होगा।

Raksha Bandhan 2020 Date And Time : रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) भाई बहन के प्रेम का त्योहार माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे जीवनभर रक्षा का वचन लेती है। जब बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो भाई उन्हें कोई न कोई गिफ्ट अवश्य देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप रक्षाबंध के दिन अपनी बहन को उनकी राशि के अनुसार गिफ्ट देते हैं तो उनके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बहन को क्या दें गिफ्ट।

रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार बहनों को गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift According To Zodic Sign For Sister)

मेष राशि- .यदि आपकी बहन की मेष राशि है तो आपको उन्हें लाल रंग के वस्त्र या जिंक से बनी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

वृषभ राशि - अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है तो आप उन्हें परफ्यूम या चॉकलेट गिफ्ट में दे सकते है। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें संगमरमर से बनी कोई वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के भाई अपनी बहनों को हरे रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें पेन सेट भी गिफ्ट में दे सकते हैं।।

कर्क राशि - यदि आपकी बहन की राशि कर्क है तो आप उन्हें चांदी की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें सफेद रंग की भी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

सिंह राशि - अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप उन्हें सोने से बनी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। यदि आप सोने की वस्तु उपहार में नही दे सकते तो आप उन्हें तांबे से बनी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

कन्या राशि - जिन भाईयों की बहनों की राशि कन्या है। वह भाई अपनी बहन को कांसे से बनी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपनी बहन को हरे रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं।

तुला राशि - तुला राशि के जातक अपनी बहनों को घड़ी या परफ्यूम आदि गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें उनकी मनपसंद जगह पर घूमाने के लिए भी ले जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि - यदि आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें मूंगे से बनी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो लाल रंग के वस्त्र भी गिफ्ट कर सकते हैं।

धनु राशि - अगर के भाई अपनी बहन को पीले रंग के वस्त्र या फिर कोई धार्मिक पुस्तक उपहार में दे सकते हैं। यह गिफ्ट आपकी बहन के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

मकर राशि - मकर राशि के जातक अपनी बहन मोबाइल या लेपटॉप उपहार में दे सकते हैं। आप चाहें तो इसके अलावा अपनी बहन को पत्थर से बना कोई शो पीस भी उपहार में दे सकते है।

कुंभ राशि - इस राशि के जातक अपनी बहन को नीलम से बनी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं।इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें ब्रेसलेट भी उपहार में दे सकते हैं।

मीन राशि - मीन राशि के भाई बहन को सोने की कोई वस्तु या फिर पीले रंग की मिठाई उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा।

Tags

Next Story