Raksha Bandhan 2020 Date : जानिए रक्षाबंधन पर क्या करें और क्या न करें

Raksha Bandhan 2020 Date And Time : रक्षा बंधन का त्यौहार (Raksha Bandhan Festival) साल 2020 में 3 अगस्त 2020 (3 August 2020) के दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बांधा गया रक्षा सूत्र भाई को अकाल मृत्यु के भय से भी बचाता है। इसलिए आपको यह अवश्य जान लेना चाहिए कि इस दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
रक्षाबंधन पर क्या करें (Raksha Bandhan Per Kya Kare)
1. रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले बहन को सूर्योदय पहले स्नान करना चाहिए। इसके बाद साफ और वस्त्र धारण करने चाहिए।
2.इसके बाद अपने ईष्ट देव की पूजा करनी चाहिए और राखी की भी पूजा करनी चाहिए।
3. अपने ईष्ट देव की पूजा के बाद पितरों को याद करें और अपने बड़ों का भी आर्शीवाद प्राप्त करें।
4.राखी के लिए रेशम या रंगीन सूत की डोर ही लें। आजकर बाजार में बनी बनाई राखीयां भी मिलती है।
5. रक्षाबंधन के दिन राखी में स्वर्ण,केसर, चन्दन, अक्षत और दूर्वा रख कर पहले राखी की पूजा करते।
6.राखी की पूजा के बाद अपने भाई का तिलक करें। तिलक करने रोली या कुमकुम का ही प्रयोग करें।
7. भाई को तिलक करने के बाद टीके पर अक्षत जरूर लगाएं।
8.इसके बाद अपने भाई के दहिन हाथ पर राखी बांधे।
9. राखी बांधने के बाद भाई का मुंह भी मीठा अवश्य कराएं।
10.अतं में भाई को अपनी बहन के पैर छुकर उसका आर्शीवाद लेना चाहिए।
रक्षाबंधन पर क्या न करें (Raksha Bandhan Per Kya Na Kare)
1.रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को नाराज न करें और न हीं किसी भी स्त्री का अपमान करें।
2. इस दिन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधने से पहले रक्षा सूत्र की पूजा करना न भूलें।
3. रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाई राखी बांधने से पहले कुछ भी खाना नहीं चाहिए।
4. इस दिन भूलकर भी किसी भी प्रकार से मास या मदिरा का सेवन न करें।
5. रक्षाबंधन के दिन किसी भी प्रकार से अपनी बहन से झूठ न बोलें और न ही उसका दिल दुखाएं।
6. इस दिन अपनी बहन को राखी के लिए इंतजार न कराएं।
7.रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को गुस्सा न करें। अगर आपकी बहन से कोई गलती भी हो जाए तो उसे क्षमा कर दें।
8.इस दिन भाईयों को राखी बंधवाने के बाद अपनी बहन को कोई उपहार अवश्य देना चाहिए।
9.रक्षाबंधन पर अपनी बहन के पैर छुकर उनका आर्शीवाद लेना न भूलें और बहन भी अपने से बड़ों का आर्शीवाद लेना न भूले।
10. इस दिन भाई और बहन दोनो ही अपने ईष्ट देव का आर्शीवाद लेना न भूलें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS