Raksha Bandhan 2020 In India Date: रक्षाबंधन पर भाई को करें राशि के अनुसार तिलक,यश और कीर्ति के साथ बढ़ेगा मान- सम्मान

Raksha Bandhan 2020 In India Date: रक्षाबंधन पर भाई को करें राशि के अनुसार तिलक,यश और कीर्ति के साथ बढ़ेगा मान- सम्मान
X
Raksha Bandhan 2020 In India Date : रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) साल 2020 में 3 अगस्त 2020 (3 August 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई को राखी बांधने से पहले उनका तिलक करती हैं। लेकिन यदि बहने अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार तिलक करें तो उनके भाई के यश,मान -सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होती है।

Raksha Bandhan 2020 In India Date : रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) के दिन बहने अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। राखी (Rakhi) बांधने से पहले वह अपने भाई का तिलक करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि बहने अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार तिलक करती हैं तो न केवल उनके भाई की बल्कि उनकी बहनों की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार कौन सा तिलक करें।

रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई को तिलक (Raksha Bandhan Tilak According To Zodiac Sign)

मेष राशि - अगर आपके भाई की राशि मेष है तो आपको उसे रोली का तिलक करना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें पीले चंदन का तिलक भी कर सकती हैं।

वृषभ राशि - वृषभ राशि के भाईयों को उनकी बहनों को सफेद चंदन का तिलक करना चाहिए।ऐसा करने से आपके भाई को मान मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि - इस राशि के भाईयों को यदि उनकी बहने अष्टगंध का तिलक करती हैं तो उनके लिए काफी शुभ रहेगा।

कर्क राशि- यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो आपको उन्हें रोली का तिलक करके उस पर चावल अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करना आपके भाई और आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि - इस राशि के जातको को उनकी बहने यदि कुमकुम का तिलक करती हैं तो उनके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आप अपने भाई को लाल चंदन का तिलक भी कर सकती हैं।

कन्या राशि - अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो आप उन्हें रक्षाबंधन के दिन अष्टगंध का तिलक अवश्य करें। ऐसा करने से उन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।

तुला राशि - यदि आपके भाई की राशि तुला है तो आपको उन्हें रोली का तिलक करके उस पर दही लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके भाई के ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि - इस राशि के भाईयों को यदि उनकी बहने लाल चंदन का तिलक करती हैं तो इनके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आप अपने भाई को हल्दी का तिलक भी कर सकती हैं।

धनु राशि - अगर आपके भाई की राशि धनु है तो आपको अपने भाई को पीले चंदन का तिलक अवश्य करना चाहिए। ऐसा करना आप दोनो के लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि - यदि आपके भाई की राशि मकर है तो आप उन्हें हनुमान जी के चरणों के सिंदूर का तिलक करें। ऐसा करने से आप दोनों पर हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।

कुंभ राशि - इस राशि के भाईयो को उनकी बहने चंदन का तिलक कर सकती हैं।इसके अलावा आप हनुमान जी के चरणों के सिंदूर का तिलक भी कर सकती हैं।

मीन राशि - अगर आपके भाई की राशि मीन है तो आपको अपने भाई को केसर का तिलक करना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें पीले चंदन का तिलक भी कर सकती हैं।

Tags

Next Story