Raksha Bandhan 2020 Ka Kab Hai : रक्षाबंधन पर इन चीजों की बिना अधूरी मानी जाती है पूजा की थाली, भाई बहन का भी बढ़ता है प्यार

Raksha Bandhan 2020 Ka Kab Hai : रक्षाबंधन पर इन चीजों की बिना अधूरी मानी जाती है पूजा की थाली, भाई बहन का भी बढ़ता है प्यार
X
Raksha Bandhan 2020 Ka Kab Hai : रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है रक्षाबंधन की पूजा की थाली (Raksha Bandhan Puja Ki Thali)। माना जाता है कि इस थाली में कुछ चीजे होनी अत्यंत ही महत्वपूर्ण होती है नहीं तो यह रक्षाबंधन की पूजा की थाली अधूरी मानी जाती है और भाई और बहन दोनो को ही इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर किन चीजो के बिना अधूरी मानी जाती है रक्षाबंधन की पूजा की थाली।

Raksha Bandhan 2020 Ka Kab Hai : रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को राखी (Rakhi) बांधने से पहले पूजा की थाली तैयार करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रक्षाबंधन की पूजा की थाली में किन चीजो का होना आवश्यक है अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें रक्षाबंधन की पूजा की थाली।

रक्षाबंधन पर ऐसे करें पूजा की थाली तैयार (Raksha Bandhan Par Aise Kare Puja ki Thali Taiyar)

1. रक्षाबंधन की थाली तैयार करने से पहले एक नई थाली लें और उस पर गंगाजल डालकर उसे पवित्र कर लें।

2. इसके बाद इस थाली को गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाएं।

3.थाली को फूलों से सजाने के बाद इसमें कुमकुम रखें। कुमकुम से बहने भाई का तिलक करके उसकी लंबी उम्र और उसके प्रति सम्मान प्रकट करती हैं।

4.इसके बाद इस थाली में अक्षत रखें अक्षत रखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी चावल टूटा हुआ न हो। अक्षत का अर्थ होता है जो अधूरा न हो। इसलिए तिलक करने बाद अक्षत जरूर लगाएं।

5.अक्षत रखने के बाद थाली में पीली सरसों रखें। पीली सरसो को बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए रक्षाबंधन की थाली तैयार करते समय उसमें पीली सरसो अवश्य रखें।

6.इसके बाद रक्षाबंधन की थाली में एक नारियल रखें।क्योंकि कुमकुम और अक्षत से तिलक करने के बाद बहन अपने भाई को नारियल देती है। नारियल को श्री फल भी कहा जाता है। नारियल देते समय बहने इस बात की प्रार्थना करती है कि उसके भाई के जीवन में सुख और समृद्धि हमेशा बनी रहे।

7.नारियल रखने के बाद इस थाली में रक्षासूत्र यानी राखी रखें। माना जाता है कि रक्षासूत्र बांधने से त्रिदोष शांत होता है।

8. भाई को राखी बांधने के बाद उसका मुंह भी मीठा कराना होता है। इसलिए रक्षाबंधन की थाली में मिठाई अवश्य रखें।

9.इसके बाद इस थाली में एक दीपक रखें। इसी दीपक से बहनें अपने भाई को राखी बांधने के बाद उसकी आरती उतारती हैं।

10.इस प्रकार से थाली तैयार करने के बाद आप अपने भाई को विधिवत राखी बांधे और उनके मंगल की कामना करें।

Tags

Next Story