Raksha Bandhan 2020 Muhurat : रक्षाबंधन पर जानिए भारत के विभिन्न शहरों में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2020 Muhurat : रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन आपको राखी बांधने (Tie Rakhi) से पहले राखी का शुभ मुहूर्त (Rakhi Banhane Ka Subh Muhurat) अवश्य ही जान लेना चाहिए। जो भारत के विभिन्न शहरों में अलग- अलग रहेगा तो चलिए जानते हैं। भारत के सभी शहरों में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त।
किस समय राखी बांधना होता है शुभ (Kis Samaye Rakhi Bandhana Hota Hai Subh)
अपराह्न का समय राखी बांधने के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है। जो कि हिंदू समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय होता है। यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं हो तो प्रदोष काल का समय भी रक्षाबंधन के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस समय में बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती है और रक्षाबंधन का त्योहार मना सकती हैं।
भद्रा का समय रक्षाबंधन के लिए के लिए निषिद्ध माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सभी शुभ कार्यों के लिए भद्रा का त्याग किया जाता है। सभी ग्रंथ और पुराण विशेषत: भद्रा समाप्त होने के पश्चात रक्षाबंधन विधि करने की सलाह देते हैं।
भारत में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Bharat Mein Rakhi Bandhane Ka Subh Muhurat)
कोलकाता - दोपहर 1 बजकर 1 मिनट से दोपहर 3 बजकर 36 मिनट तक
दिल्ली- दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से दोपहर 4 बजकर 27 मिनट तक
लखनऊ - दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दोपहर 4 बजकर 10 मिनट तक
चंडीगढ़ - दोपहर 1 बजकर 49 मिनट से दोपहर 4 बजकर 31 मिनट तक
मुंबई - दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से दोपहर 4 बजकर 35 मिनट तक
भोपाल - दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से दोपहर 4 बजकर 21 मिनट तक
चेन्नई - दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 4 बजकर 01 मिनट तक
पटना - दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से दोपहर 3 बजकर 52 मिनट तक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS