Raksha Bandhan 2021 : रक्षाबंधन डेट और जानें राखी बांधने का सबसे अधिक शुभ टाइम

Raksha Bandhan 2021 : रक्षाबंधन डेट और जानें राखी बांधने का सबसे अधिक शुभ टाइम
X
  • रक्षाबंधन का हमारे पुराणों में क्या महत्व है।
  • रक्षाबंधन का त्योहार साल 2021 में कब मनाया जाएगा।
  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Raksha Bandhan 2021 : महाभारत की कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की कलाई पर एक बार चोट गइ थी और उनके हाथ से रक्त निकलने लगा था। उस दौरान महारानी द्रोपदी वहीं मौजूद थी, तो उन्होंने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्रीकृष्ण की कलाई पर बांध दिया था। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपदी को उनकी रक्षा का वचन दिया था और कहा था कि हे! द्रोपदी समय आने पर मैं तुम्हारी रक्षा करूंगा। इसीलिए जब कौरवों के द्वारा द्रोपदी का चीर हरण किया जा रहा था तब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपदी की रक्षा की थी। वहीं पुराणों के अनुसार ऐसी भी मान्यता है कि इसी दिन माता लक्ष्मी ने दैत्यराज बली की कलाई पर राखी भी बांधी थी और तभी से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : Guru Purnima 2021 Quotes : गुरु पूर्णिमा पर इन बेहतरीन टॉप-10 कोट्स से सजाएं अपना व्हाट्सएप और फेसबुक, दें अपनों को शुभकामनाएं

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त 2021

रक्षा बंधन तिथि

22 अगस्त 2021, दिन रविवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ

07:00 PM 21 अगस्त

पूर्णिमा तिथि समाप्त

05:31 PM 22 अगस्त

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

06:14 AM से 05:33PM, 22 अगस्त, दिन रविवार

राखी बांधने की अवधि

11 घंटे, 18 मिनट

रक्षाबंधन के दिन ये उपहार देने से भाई-बहन का रिश्ता हो जाता है खराब

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती और भाई राखी बंधवाने के बाद अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ देते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आपको अपनी बहन को बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। इनमें सबसे पहली चीज है धारदार वस्तुएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको अपनी बहन को धारदार वस्तुएं जैसे चाकू या कैंची आदि का सैट बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। इससे आप दोनों का रिश्ता खराब हो सकता है।

वहीं ज्योतिष के अनुसार, दूसरी वस्तु है आईना। वास्तु के अनुसार आपको किसी को भी आईना उपहार में बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए और रक्षाबंधन के दिन तो आप अपनी बहन को इसे बिल्कुल भी न दें। ऐसा करने से आप और आपकी बहन के जीवन में नकारात्मकता आ जाएगी। इसके अलावा आपको अपनी बहन को कोई इलेक्ट्रोनिक समान भी बिल्कुल नहीं देना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार इलेक्ट्रोनिक चीजों पर राहू और शनि का आधिपत्य होता है। यदि आप अपनी बहन को इलेक्ट्रानिक का कोई समान देते हैं तो उन्हें राहू और शनि के कारण परेशानी हो सकती है।

वहीं आपको रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को जूते या चमड़े से बनी चीजे भी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि चमड़े को अशुद्ध माना जाता है और इसका किसी भी शुभ काम में प्रयोग नहीं किया जाता और रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के रिश्ते का बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। इसलिए आपको जूते या चमड़े से बनी कोई चीज भी अपनी बहन को नहीं देनी चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story