Raksha bandhan 2021 : रक्षा बंधन डेट, दिन और राखी बांधने का सबसे अधिक शुभ मुहूर्त, जानिए...

Raksha bandhan 2021 : रक्षा बंधन डेट, दिन और राखी बांधने का सबसे अधिक शुभ मुहूर्त, जानिए...
X
  • रक्षा बंधन का त्योहार (Raksha bandhan festival) प्रति वर्ष श्रावण मास (Shravan month) की पूर्णिमा (Purnima) तिथि के दिन मनाया जाता है।
  • रक्षा बंधन के पर्व को राखी पूर्णिमा (Rakhi Purnima) के नाम से भी जाना जाता है।

Raksha bandhan 2021 : रक्षा बंधन का त्योहार (Raksha bandhan festival) प्रति वर्ष श्रावण मास (Shravan month) की पूर्णिमा (Purnima) तिथि के दिन मनाया जाता है। इसलिए इस पर्व को राखी पूर्णिमा (Rakhi Purnima) के नाम से भी जानते हैं। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम का उत्सव (Celebration of brother-sister love) है। इसलिए बहनें भाईयों की समृद्धि (Prosperity) के लिए उनकी कलाई पर रंगबिरंगी राखियां (Rakhi) बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों के लिए उनकी रक्षा का वचन देते हैं। तो आइए जानते हैं वर्ष 2021 में कब है रक्षा बंधन का त्योहार, कब रहेगी पूर्णिमा तिथि और क्या है रा खी बांधने का शुभ मुहूर्त।

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए करें ये काम, बनेंगे बिगड़े काम

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त 2021

रक्षा बंधन तिथि

22 अगस्त 2021, दिन रविवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ

07:00 PM 21 अगस्त

पूर्णिमा तिथि समाप्त

05:31 PM 22 अगस्त

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

06:14 AM से 05:33PM, 22 अगस्त, दिन रविवार

राखी बांधने की अवधि

11 घंटे, 18 मिनट

बहन को ना दें ये उपहार

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती और भाई राखी बंधवाने के बाद अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ देते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आपको अपनी बहन को बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। इनमें सबसे पहली चीज है धारदार वस्तुएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको अपनी बहन को धारदार वस्तुएं जैसे चाकू या कैंची आदि का सैट बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। इससे आप दोनों का रिश्ता खराब हो सकता है।

वहीं ज्योतिष के अनुसार, दूसरी वस्तु है आईना। वास्तु के अनुसार आपको किसी को भी आईना उपहार में बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए और रक्षाबंधन के दिन तो आप अपनी बहन को इसे बिल्कुल भी न दें। ऐसा करने से आप और आपकी बहन के जीवन में नकारात्मकता आ जाएगी। इसके अलावा आपको अपनी बहन को कोई इलेक्ट्रोनिक समान भी बिल्कुल नहीं देना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार इलेक्ट्रोनिक चीजों पर राहू और शनि का आधिपत्य होता है। यदि आप अपनी बहन को इलेक्ट्रानिक का कोई समान देते हैं तो उन्हें राहू और शनि के कारण परेशानी हो सकती है।

वहीं आपको रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को जूते या चमड़े से बनी चीजे भी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि चमड़े को अशुद्ध माना जाता है और इसका किसी भी शुभ काम में प्रयोग नहीं किया जाता और रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के रिश्ते का बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। इसलिए आपको जूते या चमड़े से बनी कोई चीज भी अपनी बहन को नहीं देनी चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story