Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहनों को भेजे ये विशेष संदेश, जानें क्यों मनाया जाता है यह त्योहार

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहनों को भेजे ये विशेष संदेश, जानें क्यों मनाया जाता है यह त्योहार
X
Raksha Bandhan 2023: इस साल 2023 में रक्षाबंधन का यह त्योहार 30 और 31 अगस्त यानी दो दिन मनाया जाएगा। इस पावन शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए तरह-तरह के संदेश भी भेजे जाते हैं।

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2023 में रक्षाबंधन का यह त्योहार 30 और 31 अगस्त यानी दो दिन मनाया जाएगा। इस त्योहार पर बहन अपने भाई को कलाई पर राखी बांधती है और अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं और उम्र भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। वहीं, इस पावन शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए तरह-तरह के संदेश भी भेजे जाते हैं। आप भी अपनी बहनों को ये संदेश भेज सकते हैं। इससे आपकी बहन को अच्छा लगेगा।

ये रहे कुछ अनोखे संदेश

1- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,

प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,

भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,

बहन के प्यार का पवित्र धुआं है राखी।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

2- राखी का त्योहार आया

खुशियों की बहार लाया

आज ये दुआ करते हैं हम

भैया खुश रहो तुम हरदम

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

3- लड़ना-झगड़ना है इस रिश्ते की शान

रूठ कर मनवाना ही तो है इस रिश्ते का मान

भाई-बहनों में बसती है एक दूजे की जान

करता है भाई, पूरे बहनों के अरमान

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन का त्योहार सदियों से भारतीय समाज में मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन बांधने का संबंध ऐसे धागे से हैं, जिससे बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर जीवन के संघर्षों में सफल होने की कामना करती है। साथ ही बहन अपने भाई से हमेशा आगे बढ़ते रहने की ईश्वर से प्रार्थना करती है।

ये भी पढ़ें... इस बार दो दिन मनाया जाएगा, पंचक और भद्रा से बचने के लिए जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के पीछे एक पौराणिक कहानी

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु के द्वारा राजा बलि से तीनों लोकों को जीतने के बाद उनसे महल में रहने की अपील की थी। इस दौरान माता लक्ष्मी इस व्यवस्था से खुश नहीं थी। वहीं, माता ने बलि को अपना भाई बनाकर उसे राखी बांधती थी। इसके बाद राजा बलि माता लक्ष्मी की इच्छा पूर करते थे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story