Raksha Panchami 2023: कल बहने बांध सकती हैं भाई को राखी, जानें रक्षा पंचमी का महत्व और शुभ मुहूर्त

Raksha Panchami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रक्षा पंचमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षा पंचमी रक्षाबंधन के पांचवें दिन और जन्माष्टमी से तीन दिन पहले मनाई जाती है। कहा जाता है कि जो बहन रक्षाबंधन को अपने भाई को किसी कारणवश राखी नहीं बांध पाती हैं। वे रक्षा पंचमी के दिन अपने भाई की कलाई में राखी बांध सकती हैं। यह विशेष पर्व 4 सितंबर, 2023 दिन यानी सोमवार को है। तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जानें रक्षा पंचमी का शुभ मुहूर्त
रक्षा पंचमी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है और पंचमी तिथि की शुरुआत 3 सितंबर, 2023 दिन रविवार को 6 बजकर 24 मिनट पर हो रही है। उसके बाद इसकी समाप्ति 4 सितंबर, 2023 दिन सोमवार को शाम 4 बजकर 41 मिनट पर होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देव की भी पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, नाग पूजा का मुहूर्त 4 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 11 बजकर 4 मिनट तक होग। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 31 मिनट से लेकर 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: कैसे हुई रक्षाबंधन की शुरुआत
रक्षा पंचमी 2023 का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत खासकर उड़ीसा में मनाया जाता है। रक्षा पंचमी को कई नामों से जाना जाता है। जिसे- रेखा पंचमी और शांति पंचमी भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि यह पर्व बटुक भैरव बाबा को समर्पित होता है। बटुक भैरव भगवान शिव का अवतार हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश को पीला सरसों और दूर्वा अर्पित किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व मुख्य रूप से जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- जानें कब है 2023 में रक्षाबंधन, ये है शुभ मुहूर्त
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS