रक्षाबंधन 2020: राशि के अनुसार शुभ रंग की बांधें भाई की कलाई पर राखी, होगी उन्नति

Rakshabandhan 2020: रक्षाबंधन का त्योहार तीन अगस्त 2020 को है। ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों के अनुरुप एक शुभ रंग जरुर होता है। रक्षाबंधन के अवसर पर यह शुभ रंग बहुत ही काम का है। अगर बहनें अपने भाई की कलाई पर उनकी राशि के शुभ रंग की राखी बांधें तो वह राखी सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आएगी। तो आइए जानें भाई की राशि के अनुसार कौन सा रंग शुभ है उनकी राखी के लिए।
मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि का पूर्व दिशा पर स्वामित्व है। अगर बहनें रक्षा बंधन पर भाई को लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधें तो शुभ होगा।
वृष
इस राशि के लिए सिल्वर रंग की या चांदी की राखी शुभ है। नीले और बादामी रंग की राखी भी बांधी जा सकती है।
मिथुन
इस राशि के लिए हरा रंग शुभ है। हरे रंग के हर शेड्स शुभ और अनुकूल होंगे।
कर्क
चमकीले और हल्के बादामी रंग या मोती की राखी शुभ होगी।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए नारंगी सुनहरी, पीली रंग की राशि शुभ फल प्रदान करेगी।
कन्या
इन्हें नीले मिश्रित हरे रंग या रामा ग्रीन कलर की राखी बांधी जानी चाहिए।
तुला
यह राशि वैभवशाली होती है। इन्हें डायमंड, जरदोजी या सजीधजी खूबसूरत मल्टी कलर की राखी बांधी जा सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक वालों के लिए मेजेंटा,गुलाबी, संतरी रंग की राशि शुभ रहेगी।
धनु
इस राशि के लिए चटख सरसो पीले रंग और हल्दी कलर की राखी शुभ रहेगी।
मकर
इस राशि के भाई को परपल, गहरे गुलाबी या गहरे नीले रंग की राखी बांधें।
कुंभ
इस राशि के भाई के लिए आसमानी और नीले रंग के सारे शेड्स उत्तम रहेंगे।
मीन
इस राशि के भाई के लिए केशरिया, पीले और लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS