Ram Navami 2022: जगमग जगमग जोत जली है, राम आरती होन लगी है...

Ram Navami 2022: पौराणिक काल में परम प्रतापी अयोध्या नरेश राजा दशरथ के घर चैत्र शुक्ल नवमी तिथि के दिन मध्याह्न काल में 12 बजे भगवान श्रीराम ने अवतार लिया था। इस दौरान उन्होंने लंकापति रावण समेत अनेक राक्षसों का संहार कर धर्म की रक्षा और राम राज की स्थापना की। तभी से चैत्र शुक्ल नवमी तिथि के दिन श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चालू हो गई और इस दिन श्रीराम के भक्त अपने घरों में श्रीराम की पूजा करने लगे। श्रीराम की पूजा करने से मनुष्य के पापों का अंत होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। तो आइए आज राम नवमी के अवसर पर भगवान राम की आरती करके उन्हें प्रसन्न करें और उनकी कृपा का प्रसाद प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें: Ram Navami 2022: राम नवमी पर आज जरुर करें सियाराम की स्तुति, मिलेगा मनवांछित वरदान
राम आरती
जगमग जगमग जोत जली है।
राम आरती होन लगी है॥
भक्ति का दीपक प्रेम की बाती।
आरति संत करें दिन राती॥
आनन्द की सरिता उभरी है।
जगमग जगमग जोत जली है॥
ये भी पढ़ें: Ram Navami 2022: राम नवमी पर करें ये काम और फिर देंखे वैवाहिक जीवन में चमत्कार
कनक सिंघासन सिया समेता।
बैठहिं राम होइ चित चेता॥
वाम भाग में जनक लली है।
जगमग जगमग जोत जली है॥
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: देवी-देवताओं को घी का दीपक जलाएं या तेल का, आओ दूर करें अपनी उलझन
आरति हनुमत के मन भावै।
राम कथा नित शंकर गावै॥
सन्तों की ये भीड़ लगी है।
जगमग जगमग जोत जली है॥
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS