Ram Navami 2022: राम नवमी पर करें ये काम और फिर देंखे वैवाहिक जीवन में चमत्कार

Ram Navami 2022: राम नवमी पर करें ये काम और फिर देंखे वैवाहिक जीवन में चमत्कार
X
Ram Navami 2022: पंचांग के अनुसार, 10 अप्रैल, रविवार को श्रीराम नवमी का पर्व है। पौराणिक मान्यता है कि, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए देश-विदेश में इस पर्व को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

Ram Navami 2022: पंचांग के अनुसार, 10 अप्रैल, रविवार को श्रीराम नवमी का पर्व है। पौराणिक मान्यता है कि, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए देश-विदेश में इस पर्व को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। वैसे तो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत भी होती है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार हिन्दू नववर्ष की शुरुआत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का पर्व गुड़ी पड़वा और शक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि से होती है। वहीं चैत्र नवरात्रि के नवमें दिन श्रीराम जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। जिसे रामनवमी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राम नवमी दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी सभी इच्छा पूरी हो सकती है। तो आइए जानते हैं रामनवमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Shakun Shastra: सुबह के समय बिल्ली को देखना कैसा होता है, जानें...

राम नवमी के उपाय

  1. श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें। हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
  2. राम नवमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें। इससे धन लाभ हो सकता है।
  3. राम नवमी के दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं। इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है।
  4. श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति रहेगी।
  5. राम नवमी के दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएं और बाद में इसे गरीबों में बांट दें। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
  6. राम नवमी के दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।
  7. राम नवमी के दिन भगवान श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं। इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story