टीवी धारावाहिक रामायण के राम अरूण गोविल ने कहा, अब शुरू होगा रामराज्य

भारत के सबसे पहले महान टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्धकलाकार अरुण गोविल कहते हैं कि श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद सारी दुनिया ही जय श्रीराम बोलेगी। यहीं से राम राज्य की शुरुआत होगी। वे कहते हैं कि भगवान राम सबकी चिंता करते थे।
उन्होंने जो दुनिया बनाई वह संकीर्ण नहीं थी। उसमें हर किसी को महत्व मिला। राजा के पुत्र जरूर थे, लेकिन उन्होंने जिस निष्काम भाव से अपने सामाजिक दायित्व निभाए, वैसा उदाहरण दूसरे में देख पाना मुश्किल है। राम का विराट व्यक्तित्व भारतीय जनमानस में रचा बसा है और मैं इस बात को लेकर बेहद भयभीत था कि मैं इस भूमिका के साथ न्याय कर पाऊंगा या नहीं।
उस समय मैं युवा था और तब राम को लेकर मेरे विचार बहुत परिपक्व नहीं थे। भूमिका को गहराई से समझने के लिए जब मैंने भगवान राम के चरित्र पर गौर किया, तो मैं आश्चर्य से भर उठा। उन्होंने अपने प्रयासों से जिस तरह की दुनिया निर्मित करने की कोशिश की, वह अद्भुत है।
वह कोई संकीर्ण दुनिया नहीं थी, जो केवल अपने हितों तक ही सीमित रहती है। उनकी सामाजिक संवेदना का स्तर देखिए, एक राजा के रूप में वह समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हैं, उन्हें संरक्षण देते हैं। उनके जीवन के व्यापक कथानक में हमारे लिए जीवन जीने के सूत्र छिपे हुए हैं, लेकिन जब तक हम उन्हें आत्मसात नहीं करते, तब तक उनका महत्व नहीं समझ पाते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS