Rang Panchami 2021 : रंग पंचमी की डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व, जानें...

- रंग पंचमी का पर्व इस वर्ष 02 अप्रैल 2021, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
- हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है।
- होली का पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर पंचमी तिथि तक चलता है।
Rang Panchami 2021 : रंग पंचमी (Rang Panchami) का पर्व इस वर्ष 02 अप्रैल 2021, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। दरसअल रंगपंचमी का पर्व होली के त्योहार के पांच दिन बाद मनाया जाता है। होली का पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर पंचमी तिथि तक चलता है। पंचमी तिथि पर पड़ने के कारण ही इसे रंगपंचमी का पर्व कहते हैं।
ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : एक क्लिक में जानें, चैत्र नवरात्रि का महत्व, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि
रंग पंचमी 2021 शुभ मुहूर्त
पंचमी तिथि प्रारंभ : 01 अप्रैल 2021, सुबह 11 बजे से
पंचमी तिथि समाप्त : 02 अप्रैल 2021, सुबह 08 बजकर 15 मिनट पर
पूजा का शुभ मुहूर्त : 02 अप्रैल 2021
सुबह का मुहूर्त : 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक
दोपहर का मुहूर्त : 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक
शाम का मुहूर्त : 07 बजकर 31 मिनट से रात्रि 09 बजे तक
ये भी पढ़ें : Madan dwadashi 2021: साल 2021 में मदन द्वादशी कब है, जानें इस व्रत का महत्व
बता दें कि रंगपंचमी के दिन सूखे गुलाल के साथ रंग खेले जाते हैं। वहीं इस दिन विशेष प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और मित्रों एवं रिश्तेदारों को भी दावत दी जाती है। हिन्दू धर्म में इस पर्व को बहुत उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS