Rang Panchami 2022: साल 2022 में रंग पंचमी होली कब है, इस दिन भूल से भी ना करें ये काम, वरना...

Rang Panchami 2022: रंग पंचमी का पर्व होली के पांच दिनों के बाद मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। वहीं होली का पर्व चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हो जाता है और पंचमी तिथि तक चलता है। यह पर्व पंचमी तिथि के दिन मनाए जाने के कारण रंग पंचमी का पर्व कहा जाता है। यह पर्व उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और भारत के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन दैवीय शक्तियां नकारात्मक शक्तियों से ज्यादा होती हैं। इसीलिए रंग पंचमी का त्योहार देवी-देवताओं को समर्पित माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंग पंचमी की बधाई देते हैं और आज के दिन श्रीराधा-कृष्ण को भी अबीर गुलाल अर्पित किया जाता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: कर्ज बढ़ने के ये हैं मुख्य कारण, चैन से जीना है तो घर की छत से आज ही हटा दें ये चीज, वरना...
रंग पंचमी 2022
रंग पंचमी डेट और वार | रंग पंचमी की होली साल 2022 में 22 मार्च, दिन मंगलवार को खेली जाएगी। |
पंचमी तिथि प्रारंभ | 22 मार्च प्रात:काल 06:24 बजे से |
पंचमी तिथि समाप्त | 23 मार्च प्रात:काल 04:21 बजे |
रंग पंचमी के दिन क्या करें
- रंग पंचमी के दिन राधा कृष्ण को अबीर गुलाल लगाने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और सुखमय जीवन व्यतीत होता है।
- वहीं पंचमी के दिन राधा और कृष्ण का ध्यान करते हुए उनकी तस्वीर अथवा प्रतिमा को गुलाल जरुर लगाना चाहिए।
- रंग पंचमी के दिन घर के बड़े बुजुर्गों के माथे पर गुलाल लगाकर और उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए।
- रंग पंचमी के दिन दैवीय शक्तियों को प्रसन्न करने के लिए उनका आह्वान करते हुए होली खेलनी चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS