Rangbhari Ekadashi 2022: रंगभरी एकादशी पर आज कर लें इस मंत्र का जाप, तब देंखें चमत्कार

Rangbhari Ekadashi 2022: आज साल 2022 की रंगभरी एकादशी और आमलकी एकादशी है। यह एकादशी मनोकामना पूर्ति करने वाली और पापों का नाश करने वाली एकादशी है। शास्त्रों में कहा गया है कि, जो व्यक्ति नियमपूर्वक एकादशी व्रत करके निरंतर एकादशी के मंत्रों का जाप करता है, वह उसकी मनोकामना बिना मांगे ही पूरी हो जाती है। ऐसे में आप एकादशी का व्रत करें अथवा ना करें तो भी कुछ मंत्रों का आपके निरंतर मानसिक अथवा मौखिक जाप करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुख-संपत्ति, धन-संपदा स्वयं माता लक्ष्मी और श्रीहरि भगवान विष्णु दे देंगे। जिस घर में इन मंत्रों का जाप होता है अथवा आप अगर इन मंत्रों का निरंतर चिंतन और मनन करते हैं तो उस घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं एकादशी के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली पर इन चीजों से रहें दूर, वरना...
मंत्र
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
यह मंत्र भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। तथा एकादशी के दिन इस मंत्र का प्रभाव और भी अधिक प्रभावी हो जाता है। जिस भी घर में इस मंत्र का जाप होता है, उस घर से रोग, शोक और दरिद्रता दूर हो जाती है। मां लक्ष्मी स्वयं उस व्यक्ति के घर में धन के भंडार भर देती हैं। तथा भगवान विष्णु अपने उस भक्त पर सदैव कृपा बरसाते हैं। ऐसा व्यक्ति मृत्यु के बाद विष्णुलोक को प्राप्त होता है और मृत्यु से पहले संसार के सभी सुखों को भोगता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS