01 November 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
01 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।
01 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी
योग: इंद्र, वैधृति
करण : बालव, कौलव, तैतिल
सूर्योदय : 06:37 AM
सूर्यास्त : 05:31 PM
ये भी पढ़ें :Diwali 2021: जानें, दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का ये खास महत्व

मेष
बिजनेस के स्तर पर आज आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आपका बच्चा कला के क्षेत्र में नाम रौशन कर गर्व करने का अवसर देने वाला है। फिटनेस मेंटेंन करने के लिए हल्के व्यायाम और बैलेंस डाइट से शुरु कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच

वृषभ
आज वित्तीय स्तर पर बड़ा मुनाफा होने की अपेक्षा रख सकते हैं,सट्टेबाजी से लाभ होगा। परिवारिक माहौल आज शांत और खुशहाली से भरा रहेगा,सुकून के पल बिता सकेंगे। सांस संबंधी व्यायाम और मेडिटेशन से आपको बहुत लाभ हो सकता है,अभ्यास कर सकते हैं
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बैंगनी

मिथुन
आर्थिक स्तर पर कोई समस्या न आए इसके लिए बचत पर जोर रहेगा। घर में आज शांति और सुकून का माहौल रहने की उम्मीद है, निश्चिंत रहें। डाइट प्लान में बदलाव और नियमित व्यायाम के जरिये फिट बने रहेंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला

कर्क
दरवाजे पर कोई सुनहरा मौका दस्तक दे सकता है, इसका लाभ लेने के लिए सजग रहें। आप में से कुछ लोगों को आर्थिक स्तर पर बड़ा फायदा मिलने की संभावना दिख रही है। आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहेंगे,इसके लिए खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नेवी ब्लू

सिंह
आज आप किसी भी बड़ी जटिल समस्या का सामना करने के लिए तैयार दिखेंगे। परिवार में सबके अच्छे संबंध और व्यवहार के कारण माहौल सुखद रहने वाला है। सहकर्मी के साथ खराब संबंध होने के कारण किसी टास्क में समस्या आ सकती है। आज आपका ध्यान अपने डाइट में बदलाव लाने को लेकर केंद्रित रहने वाला है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग :सफेद

कन्या
छोटी अवधि में लाभ के लिए निवेश करना चाहते हैं तो वर्तमान में रियल स्टेट से बचें। अपने आस पास शांति और सुकून बहाल करने के लिए आपको कठिन प्रयास करना पड़ेगा। सांस संबंधी योग या मेडिटेशन का आपकी मानसिक स्थिति पर अच्छा असर होने वाला है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया

तुला
आपके ग्रहों की स्थिति अच्छी रहने वाली है ,आप जो चाहेंगे उसे पूरा कर पाएंगे। परिवार के बड़े-बुजूर्ग के साथ आपके संबंध खराब होने के संकेत नजर आ रहे हैं। अपने गुस्से पर काबू करने के लिए योग या मेडिटेशन का सहारा लेना सही कदम होगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोज

वृश्चिक
आज आप जो भी निर्णय लेंगे उसका असर भविष्य पर पड़ेगा समझदारी से फैसला करें। आपके बच्चे घरेलू गतिविधियों में ध्यान देकर माहौल अच्छा बनाए रखने की चेष्टा करेंगे। अपनी मेहनत और काबिलियत से कार्यक्षेत्र के कठिन दौर को सुगमता से पार कर लेंगे। उचित डाइट प्लान और नियमित व्यायाम की बदौलत फिटनेस मेंटेंन रख सकते हैं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नारंगी

धनु
आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है ,एडवेंचर के शौकीन कुछ खास प्लान कर सकेंगे। आपके आपसी संबंध में खटास आने के संकेत नजर आ रहे हैं,समझदारी से काम लें। डाइट प्लान का अनुसरण और व्यायाम का साकारात्मक असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच

मकर
प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से होने वाले फायदे के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा की संभावना बन रही है,जल्द ही जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहे इसके लिए जरुरी है कि आप अपनी सोच भी साकारात्मक बनाए रखें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला

कुंभ
आज आप परिवारिक शांति के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे,कलह का कारण ख्त्म कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आगे बढने के लिए किसी नए स्किल को सीखने का मन बना सकते हैं। आपके साकारात्मक सोच और खुशमिजाजी का असर सेहत पर भी देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला

मीन
बढते हुए खर्च को देखकर आप अतिरिक्त आमदनी का कोई जरिया तलाश सकते हैं। परिवार में बच्चों की वजह से उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा, निश्चिंत रहें। सेहत को लेकर आज थोड़ा उतार चढाव संभव है,स्वास्थ का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला
टिप्स
- फ्यूज बल्ब को अपने शयनकक्ष में नहीं रहने दें। जैसे फ्यूज बल्ब रौशनी देने में सक्षम नहीं होता वैसे ही इसकी उपस्थिति से आपके जीवन में सकारात्मकता का प्रवाह रुक जाता है।
- शयनकक्ष की खिड़की को साफ रखें। जब आप खिड़की को साफ रखेंगे तो घर में खुशी बनी रहेगी।
- दो अंगुठी को एक साथ लाल फीता से बांधकर नाइट लेम्प के उपर रखें। इससे पति-पत्नी के संबंध में मधुरता, जुनून, प्यार और समर्पण बना रहता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS