01 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
01 November 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और दिन मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : श्रवण, धनिष्ठा
करण : विष्टि, बव, बालव
योग : शूल, गण्ड
सूर्योदय : 06:33 AM
सूर्यास्त : 05:36 PM
मेष
आज आप भावुक रहेंगे। अपने जीवनसाथी पर खासदृष्टि बनाएं। जीवनसाथी को कोई कष्ट हो सकता है। आज का योग आपके पक्ष में नहीं है। कोई नया काम ना करें। विवादों से बचने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : नीला
उपाय : सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृषभ
काम को समय से पूरा कर लेंगे। अचानक से आया खर्च आपकी चिंता बढ़ा देगा। समाज में यश और कीर्ति बढ़ेगी। दोपहर के बाद घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी किसी घटना पर बात कर सकती है।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : गहरा नीला
उपाय : मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।
मिथुन
आज आपको गुस्सा बढ़ सकता है, इसीलिए हो सके तो किसी से भी बातें ना करें। घर में विवाद का माहौल हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। आपकी भावना पर चोट लग सकती है। खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : किसी कुंवारी कन्या को मेहंदी का दान करें।
कर्क
आज आपको नौकरी में बड़ा लाभ मिलने वाला है। रिश्तेदारों या मित्रों से उपहार मिल सकता है। आपका हर काम सरलता से हो जाएगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा है, बस थोड़ी सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारों से रिश्ते सुधरेंगे। किसी पुराने काम की सराहना होगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के संग घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : पीला
उपाय : इत्र का दान करें।
कन्या
अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों के लेनदेन से बचें। जीवनसाथी की कोई बात परेशान करेंगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : नीला
उपाय : गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।
तुला
मां लक्ष्मी जी आपके ऊपर प्रसन्न हैं और धन लाभ की पूरी संभावना बन रही है। यात्रा का भी योग है। घर में सुख-शांति बनेगी। पुराने दोस्तों से बात हो सकती है। बुजुर्गों का प्यार मिलेगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : लाल
उपाय : घर के बुजुर्गों की सेवा करें।
वृश्चिक
किसी बुजुर्ग व्यक्ति से फायदा होगा। धन लाभ की उम्मीद है। यात्रा पर जाने की पूरी संभावना है। चिंताएं आपसे कोसों दूर रहेंगी।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : ईष्टदेव के सामने घी का दीया जलाएं।
धनु
सभी अधूरे काम पूरे होंगे। प्रतिष्ठा में चार चांद लगेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना प्रबल हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपको सहयोग देंगे। विरोधियों पर सफलता प्राप्त होगी।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : सूर्य को अर्घ्य दें।
मकर
कारोबारी योजनाएं सफल रहेंगी। सेहत का साथ मिलेगा। दोस्तों संग समय बिताएंगे। रचनात्मक काम में मन लगेगा। जीवनसाथी से नजदीकी बढ़ेगी।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : जेब में सफेद रूमाल रखें।
कुंभ
सभी मामलों में धैर्य बरतें, तभी आपको सफलता हाथ लगेगी। आपके जीवनसाथी की सेहत खराब होने की आशंका है, उसका पूरा ख्याल रखें। आप अपने परिवार को समय दें, वरना दिक्कतें सामने आ सकती हैं।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : भूरा
उपाय : बच्चों को कोई खिलौना दिलाएं।
मीन
एक तरफ से धन आएगा और दूसरी ओर से चला जाएगा। बढ़ा हुआ खर्च परेशान करेगा। रूका हुआ काम पूरा होगा। उत्साह में आकर कोई गलत काम ना करें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : काला
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS