01 October 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
01 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।
01 अक्टूबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : पुष्य, आश्लेषा
योग : शिव, सिद्ध
करण : वणिज, विष्टि, बव
सूर्योदय : 06:18 AM
सूर्यास्त : 06:03 PM
ये भी पढ़ें : 01 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष
नई नौकरी मिलने की संभावना है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें। दूसरों की खुशियों में खुशियां तलाशने से मूड अच्छा रहेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

वृषभ
नियमित व्यायाम करने से बॉडी बनाने में मदद मिलेगी। कॉर्यक्षेत्र पर किसी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की सुनें। आज किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें। नए घर का सपना जल्दी पूरा हो सकता है। लंबे समय बाद अपने साथी से मिलना रोमांचक होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

मिथुन
पब्लिक ट्रॉसपोर्ट से यात्रा करने से हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। आज आपमें से कुछ लोगों का डेटिंस्ट के यहां जाना हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई विवाद शांति से सुलझ जाएगा। जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – लेवेंडर

कर्क
करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। परेशान कर रहा कोई किराएदार समय पर पैसा देना शुरू कर सकता है। परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – क्रीम

सिंह
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को एक्सप्ट्रर्स पर छोड़ना बेहतर रहेगा। नियमित रूप से अपने स्कूल के काम को पूरा करें। किसी विवादित प्रॉप्रर्टी से शेयर मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर ले जा सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू

कन्या
दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाना मज़ेदार रहेगा। स्कूल के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है। खानदानी प्रॉप्रर्टी के मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी इस समय आपके नज़रिए को नहीं समझेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीच

तुला
छोटे व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। जीवनशैली में किया गया छोटा सा बदलाव स्वास्थ्य के लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी किसी इच्छा को बताने से पहले अपने साथी का मूड जांच लें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – गुलाबी

वृश्चिक
काम पर किसी मामले को संभालने के आपके तरीके से सभी आपसे प्रभावित होंगे। किसी बिल्डर को हायर करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। अपने महत्वपूर्ण कागज़ातों का खास ख्याल रखने की ज़रुरत है। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अपने साथी को अपनी पंसद के बारे में जानने दें।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – केसरिया

धनु
आउटडोर एक्सरसाइज़ करते समय मौसम का ख्याल रखें। ऐसे बिल्डर के साथ काम करें जो अपनी डीलिंग में ट्रांसपेरेंट हों। स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खाने की आदत डालें। परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। अपने साथी के फ्लर्ट करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – बेज

मकर
किसी विषय के समझ ना आने पर बाहरी मदद लेना बेहतर होगा। परिवार में किसी खुशखबरी के मिलने से उत्सव जैसा माहौल होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं। किसी व्यक्ति को सिर्फ दोस्त कहना समझ नहीं आएगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

कुंभ
कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। व्यस्त सड़क पर अपने स्टंट दिखाने से बचें। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की संभावना है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आपके निस्वार्थ स्वभाव के कारण साथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – वॉयलेट

मीन
अपनी लुक्स को लेकर चितिंत है तो मेकओवर कराने के लिए समय अच्छा है। किसी भी तरह की नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाना रोमांचक होगा। किसी प्रॉपर्टी के कारण अपने करीबियों से विवाद होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मतभेदों के बाद ही आपसी समझ बढ़ती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नारंगी
टिप्स
- शीशे के आधार वाला बल्ब अपने नाइट स्टेंड में लगाएं। यह आपके और आपके पार्टनर के बीच बेहतर संवाद और सहयोग को बढावा देगा।
- अपने घर और बाहर से दिख रही किसी बूरे नजारे के बीच दर्पण लगा दें। इससे उस दृश्य का अनचाहा प्रभाव आप तक नहीं पहुंच पाएगा।
- अपने शयनकक्ष के अंधेरे किनारों को भी रौशन करें। इस उपाय से आप अंधेरे के कारण अपने प्यार के प्रति उत्पन्न हो रही निराशा से निजात पाएंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #Aaj ka Horoscope
- #Tips of the Day Aaj ka Horoscope Hindi
- #Aaj ka Horoscope Hindi×#Aaj ka Horoscope
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS