02 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
02 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज बैसाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।
02 मई 2022 पंचांग
नक्षत्र : कृत्तिका, रोहिणी
करण: बालव, कौलव, तैतिल
योग : सौभाग्य, शोभन
सूर्योदय : 05:40 AM
सूर्यास्त : 06:57 PM
ये भी पढ़ें : Akshay Tritiya 2022: अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती कब हैं, जानें सही तारीख

मेष
आज आप बहुत अधिक भावुक रहेंगे। प्रॉपर्टी के काम में आज हाथ ना डालें। आज सभी यात्राओं को टाल दें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : रेड
उपाय: कपड़े दान करें।

वृषभ
आज अच्छे अवसर आपके हाथों से निकल जाएंगे। साथ ही आपका अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। ददिहाल से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : रेड
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

मिथुन
आज आपको आर्थिक लाभ होगा, विदेश से शुभ समाचार मिलने के पूरे आसार हैं। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। आपके विदेश जाने की संभावना बन रही है।जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : सफेद फूल मंदिर में अर्पित करें।

कर्क
आज आपके खर्चे बढ़ने के आसार बन रहे हैं। घर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। संयम रखें और धैर्य से काम लें, वरना मानहानि के योग हैं। सेहत में गिरावट हो सकती है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : रेड
उपाय : शिव तांडव स्तोत्रम का पाठ करें।

सिंह
रूके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही नए काम भी शुरू होंगे। रूका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक: 07
शुभ रंग : रेड
उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या
किसी कार्य को पूरा करने के लिए अनैतिक रास्ता अपना सकते हैं, जो आपको मुसीबत में डाल सकता है। साथ ही आज आपको गुस्सा भी आ सकता है। जिस कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : रेड
उपाय : केले के पेड़ में जल दें।

तुला
आज आपको व्यवसाय से मुनाफा होगा, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज कुछ अच्छे शेयर जरुर लें, किस्मत आज आपके साथ है। शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : रेड
उपाय : बुजुर्गों को मीठा खिलाएं।

वृश्चिक
आज बच्चों से मतभेद हो सकता है। दोपहर के बाद कार्यस्थल पर परेशानी बढ़ सकती है। अहंकार का त्याग करें और कारोबार पर पूरा ध्यान दें।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : रेड
उपाय : मंदिर में दीप दान करें।

धनु
कानूनी मामलों से दूरी बनाएं, वरना नुकसान हो सकता है। सोच विचार कर फैसले लें। सभी प्रकार के विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम बनाएं।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : रंड
उपाय: छोटी बच्चियों को मिठाई खिलाएं।

मकर
किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उदर रोग से परेशान रहेंगे।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : रेड
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

कुंभ
आज आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ दिन है। आमदनी बढ़ने के योग हैं और कारोबार में वृद्धि की प्रबल संभावना है। आज लोग आपको मान-सम्मान देंगे।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : रेड
उपाय: मंदिर निर्माण में सहयोग दें।

मीन
आज वैसे तो नया काम करने के लिए शुभ दिन है, लेकिन दुविधा वाली स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक एकता बढ़ेगी।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : रेड
उपाय: मंदिर के पुजारी को वस्त्र दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS