02 November 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

02 November 2021  राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

02 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार है। तथा धनतेरस का पर्व है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

02 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी, हस्त

योग: वैधृति, विष्कुम्भ

करण : तैतिल, गर, वणिज

सूर्योदय : 06:38 AM

सूर्यास्त : 05:31 PM

ये भी पढ़ें :Gochar 2021: गोचर के लिहाज से नवंबर माह है बहुत खास, सौरमंडल के ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें इनके प्रभाव और उपाय

मेष

शादी की तैयारी में खर्च कम पड़े इसके लिए कई वेंडर से संपर्क करेंगे। किसी खास मेहमान के घर आने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। आप अपने प्रयासों से सेहत को दुरुस्त रखने में सफल साबित हो सकते हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : नेवी ब्लू

वृषभ

यदि किसी रिश्तेदार से पैसे की मदद मांगने वाले हैं तो निश्चिंत रहें, काम बन जाएगा। आप में स कुछ लोग आज बिजनेस ट्रिप पर अपने जीवनसाथी के संग जाना चाहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर पढाई के डाउट्स दूर करने के लिए सेशन रख सकते हैं। सेहत को लेकर लगातार किया जाने वाला प्रयास सफल होता हुआ नजर आ रहा है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पीला

मिथुन

अपने लचिले व्यवहार और अच्छे स्वभाव की वजह से समाजिक व्यक्ति बन सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को आज पूरा दिन अपने प्रेमी के साथ रहने का अवसर मिलेगा। फिट रहने की इच्छा के बावजूद यदि व्यायाम को लेकर आलसी हैं तो कुछ और सोचें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लेमन

कर्क

इस राशि के लोग बाहर से जितने कड़क नजर आते हैं अंदर उतने ही नाजुक मिलेंगे। आज अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ यादगार दिन बिताने का अवसर मिलने वाला है। आज आप अच्छे सेहत का आनंद ले सकते हैं,जी खोलकर मौज मस्ती कर सकेंगे।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : लैवेंडर

सिंह

आज किसी ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जो स्टॉक मार्केट की बारिकियां समझाएगा। करियर में स्थाई सफलता हासिल करने के लिए आपको प्रयास और तेज करना होगा। अच्छी सेहत के लिए आपके द्वारा किया जा रहे प्रयास साकारत्मक असर दिखा सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग: गहरा लाल

कन्या

एक सुंदर और आकर्षक दिन बिताने वाले हैं ,प्राकृतिक सौंदर्य का सानिध्य मिलेगा। आज आपके सगे भाई बहन को आपकी जरुरत पड़ सकती है,साथ दे सकते हैं। परिवार के साथ स पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : क्रीम

तुला

तुला राशि लोगों के चेहरे पर एक अलग तरह के व्यक्तित्व का आकर्षण बना रहेगा। जीवन में अच्छे रास्ते पर अग्रसर होने के लिए उचित और जरुरी प्रयास शुरु कर सकते हैं। आज आप अपने बच्चे के साथ खुशनुमा दिन बिताने वाले हैं,काफी सुकून महसूस होगी। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार आने के संकेत हैं।

शुभ रंग : 22

शुभ रंग : हल्का नीला

वृश्चिक

आज आपको किसी खूबसूरत जगह की यात्रा करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। आपके आसपास आज उत्सव का माहौल बना रहेगा,उत्साहित दिन बीता सकते हैं। अपने उत्पाद या क्लाइंट के साथ व्यवहार करते समय सजग और इमानदार रहना होगा। लंबे समय से चल रही सेहत की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है,रोहत रहेगी।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : गहरा हरा

धनु

आज प्यार पैसा और रोमांस आपके दिन को खूबसूरत बनाने वाले हैं,यादगार दिन रहेगा। सही जगह निवेश करने के लिए किसी का मार्गदर्शन लेने की जरुरत महसूस कर सकते हैं। जो लोग कहीं यात्रा पर जा रहे हैं उनकी यात्रा सुखद रहने की उममीद की जा सकती है। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है उन्हें ऑनलाइन साइट्स से फायदा मिलने वाला है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : नेवी ब्लू

मकर

किसी ऐसे जगह निवेश करेंगे जहां कम रिस्क और ज्यादा फायदा है। किसी जानकारी को गंभीरता से लेना चाहिए, जजमेंटल होना ठीक नहीं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आपको अपेक्षित जगह मिल जाने की उम्मीद है। सेहत को लेकर किया गया अथक प्रयास लाभ देना शुरु कर सकता है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लाइट ब्राउन

कुंभ

सही समय पर किया गया निवेश आपको अपेक्षित लाभ देने वाला है,शानदार रिटर्न मिलेगा। परिवार के लोगों के सामने आनावश्यक चिंता के विषय की चर्चा करने से बचना ठीक रहेगा। सेहत को लेकर मिले सभी निर्देश और सलाह का पालन करना आवश्यक होगा,जल्द राहत मिलेगी।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैंगनी

मीन

आपके सामने आज अच्छे निवेश के कई अवसर आने वाले हैं जिसका लाभ लेंगे। पूरे परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का आनंद लेने वाले हैं,सुकून मिलेगा। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा सेहत के स्तर पर महसूस कर पाएंगे।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लेमन

टिप्स

  • अपने घर के दरवाजे के सामने फेंगशुई का हवा से झूलने वाला झांवर लटकाएं। इससे उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा ची का सीधा आपके घर में प्रवेश होता है।
  • जहां आप अक्सर बैठते हैं, वहां अपनी मेज के ऊपर एक दर्पण लटकाएं, ताकि कार्यक्षेत्र में रहते हुए प्रवेश द्वार को आईने में देख सकें।
  • कार्यस्थल या ऑफिस में गोमेद टूम लाइन या ओब्सीडियन जैसे काले पत्थर रखें। अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर करना और अधिक से अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए काला पत्थर सहायक होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story