02 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
02 November 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और दिन बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : धनिष्ठा, शतभिषा
करण : बालव, कौलव, तैतिल
योग : गण्ड, वृद्धि
सूर्योदय : 06:34 AM
सूर्यास्त : 05:36 PM
मेष
नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपार धन लाभ हो सकता है। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के संग अच्छा समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : काला
उपाय : चामुण्डा की पूजा करें।
वृषभ
परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। क्रोध में आकर कोई काम ना करें, निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : नीला
उपाय : पक्षियों को दाना डालें।
मिथुन
कार्य की गति धीमी रहेगी। कोई वाहन खरीद सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। मन में नकारात्मकता के भाव रहेंगे।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : पीला
उपाय : चंदन का टीका लगाकर ही घर से निकलें।
कर्क
पैसों के लेनदेन से बचें। निवेश से दूर रहें। लाभ के योग हैं, लेकिन सतर्क रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : महरून
उपाय : गणेश जी का ध्यान करें।
सिंह
बीमारी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा। घर में मनमुटाव हो सकता है। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। किसी विवाद को जन्म ना दें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : लाल
उपाय : चीनी का दान करें।
कन्या
कार्यों में विलंब हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें, चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। सेहत का ध्यान करें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : बुजुर्गों का सम्मान करें।
तुला
आय में वृद्धि होगी। किसी भी गलतफहमी में ना रहें। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : ईष्टदेव का ध्यान करके ही काम पर जाएं।
वृश्चिक
लाभ में वृद्धि होगी। निर्धारित समय में काम पूरा कर लेंगे। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : गाय को गुड़ खिलाएं।
धनु
आज आपका भाग्य साथ नहीं देगा। भागदौड़ भरा दिन रहेगा। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : काला
उपाय : मछलियों को दाना डालें।
मकर
व्यापार में वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। किसी बात से चिंतित हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : लाल
उपाय : पीपल के नीचे तेल का दीया जलाएं।
कुंभ
नई योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हर काम में सफलता मिलेगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। संध्याकाल में कारोबारी नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : नीला
उपाय : मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मीन
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। उदर विकार हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : मंदिर में पीली मिठाई का भोग लगाएं ।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS