03 December 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

03 December 2021  राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक

03 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

03 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा

योग: अतिगण्ड, सुकर्मा

करण: शकुनि, चतुष्पद, नाग

सूर्योदय : 06:58 AM

सूर्यास्त : 05:24 PM

ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2021 Rasifal: वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

मेष

आपके लिए बेहतर रहेगा कि किसी अच्छे अवसर का इंतजार करें,स्थिति सुधरेगी। अपने आप को वर्तमान में बनाए रखने का प्रयास करें तभी अच्छा परिणाम मिलेगा। सेहत और फिटनेस के लिए आप जो कुछ कर रहे उसका लाभ मिलता नजर आएगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : पिच

वृषभ

अपने लोगों के साथ संपर्क बनाए रखना आपको खुशी और सुकून दे सकता है। बिजनेस करने वालों के पेंडिंग प्रोजेक्ट को अनुमति मिल जाने की उम्मीद है। जिन लोगों को स्किन से जुड़ी समस्या है उन्हें इसका सही इलाज मिल जाएगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : ब्राउन

मिथुन

आप में से कुछ लोगों को आज गिफ्ट के तौर पर कपड़े मिलने की उम्मीद दिख रही है। आपको अपने सगें संबंधियों के बारे में आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। योगा क्लास ज्वाइन करने का प्लान हकिकत में बदल सकता है,अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लाल

कर्क

किसी घाटे में चलने वाले स्किम से मुनाफे की स्थिति बनने की संभावना है,धैर्य रखें। पढाई में अपना फोकस वापस पाने में सफल रहेंगे ,इससे आत्मविश्वास बढने वाला है। नियमित योग करने से आपके धैर्य का स्तर बढ सकता है, इसका अभ्यास सुकून देगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लाइट ग्रे

सिंह

परिवार आपके कठिन समय में मजबूत स्तंभ बन कर खड़ा होगा,इससे हौसला बना रहेगा। मार्केटिंग करने का आपका नायाब तरीका बॉस को प्रभावित करेगा,प्रोत्साहन मिल सकता है। आप कितने भी व्यस्त होने के बावजूद घर के शुद्ध स्वच्छ खाने से समझौता नहीं कर सकते।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

कन्या

अतीत को कुरेदने से कुछ हासिल नहीं होता ,गुजरा वक्त भूलकर आगे बढना चाहिए। चुनौतिपूर्ण स्थिति को सुलझाने का हुनर आपके प्रमोशन का रास्ता आसान करेगा। जिन्हें अपने मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था उन्हें सुकून देने वाली खबर मिल सकती है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

तुला

परिवार में कोई ऐसी घोषणा होने वाली है जिससे आपका काम आसान होगा। किसी चुनौतिपूर्ण माहौल में काम करने का आपका सपना पूरा होने वाला है। बीमार चल रहे लोगों को आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

वृश्चिक

परिवार के सदस्यों के साथ किसी नए सदस्य को अचानक मिलवाया जा सकता है। आपका अगला कदम परिवार के लोगों द्वारा तय किया जाएगा तो थोड़ी मुश्किल होगी। मनचाहा फिटनेस प्राप्त करने के लिए आपको कुछ समझौता करना पड़ सकता है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सफेद

धनु

आज आपको अपना पूरा दिन दोस्तों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रभावित होकर प्रमोशन देने का विचार कर सकता है। जिम में धीरे धीरे आप अनुकूल हो रहे हैं और अपना प्रयास बढाते जाएंगे।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : पिच

मकर

आज आप अपने सामने आने वाले अच्छे अवसर को भुनाने का मौका गंवा सकते हैं। आपके करियर के लिए जो सही है उसे हर हाल में प्राप्त करने का प्रयास करते रहेंगे। फिटनेस और सुकून के लिए जुम्बा जैसा वेस्टर्न तरीका आपके लिए अनुकूल रहेगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

कुंभ

आज बचपन के स्कूल घूमने जाने का अवसर मिलेगा,सुनहरी यादें ताजा कर पाएंगे। आज आप जिस बिजनेस ट्रिप पर जा रहे हैं उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार के बुजुर्ग की सेहत में सुधार देखकर घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहने वाला है। कुंभ राशि वाले कठिन और चुनौतिपूर्ण कार्य से सफलतापूर्वक निपट पाएंगे,हौसला रखें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : पर्पल

मीन


आज परिवार के लोग आपको खास महसूस कराने का प्रयास कर सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की अस्वस्थता पूरे माहौल को उदासीन बना देने वाली है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लाल

टिप्स

  • अपने कंप्यूटर के ऊपर एक अष्टकोणीय दर्पण लगाएं। यह धन पैदा करने के रूप में आठ क्षमतओं को प्रतिबिंबित करता है।
  • फेंगशुई के अनुरूप कमरे में सही तरह से रोशनी का फैलना जरूरी है। इसके लिए सुयोग्य प्रकाश व्यवस्था का चयन करना चाहिए।
  • रसोई घर की खिड़की में एक छोटा सा क्रिस्टल बॉल या स्पष्ट क्वार्ट्ज क्रिस्टल का एक टुकड़ा लगाएं। इससे आमदनी बढती है और बचत भी होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story