03 October 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
03 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।
03 अक्टूबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : मघा, पूर्व फाल्गुनी
योग : साध्य, शुभ
करण : कौलव, तैतिल, गर
सूर्योदय : 06:19 AM
सूर्यास्त : 06:00 PM
ये भी पढ़ें : 03 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष
कार्यक्षेत्र पर अपने काम के स्टाइल से सभी को उत्साहित करेंगे। प्रॉप्रर्टी के किसी विवाद को कोर्ट से बाहर सुलझाना आपके लिए बेहतर रहेगा। पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर होने से अच्छा बचत पर ध्यान दें। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। प्रेम संबंधों में किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

वृषभ
करियर में तरक्की की संभावनाएं हैं। आय के अतिरिक्त स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अपने वाहन से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना रोमांचक होगा। काम के दबाव के कारण साथी के स्वभाव में बदलाव हो सकते हैं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – लेवेंडर

मिथुन
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के साथ किसी गेम को खेलना आनंददायक साबित होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें। आज आप किसी के दयालु स्वभाव से काफी प्रभावित होंगे। अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जाना रोमांचक होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

कर्क
माता-पिता विदेश में सैटल हो चुके बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की देखभाल के लिए किसी को नियुक्त करना पड़ेगा। किराए पर दिए मकान का हाल जानने के लिए वहां जाकर ज़रुर देखें। संबंधों में आई खटास को मिटाने के लिए अपने साथी से खुलकर बात करें।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – कॉफी

सिंह
परिवार के किसी युवा को वाहन खरीदने के लिए पैसे दे सकते हैं। नई मांओं के वजन कम करने के लिए गए प्रयास सफल होंगे। अगर किसी ने आपके साथ गलत भी किया है तो भी उसे माफ कर दें। अपने साथी की सभी बातों पर आंख बंद कर विश्वास ना करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – टरक्वॉइश

कन्या
नियमित पढ़ाई करने से आपके प्रदर्शन में सुधार होने की संभावना है। कहीं छुट्टियों पर जा रहे लोग प्रसिद्ध स्थान पर जाने से बचें। कुछ चीज़ें हैं जिनकी आज्ञा पैरेंट्स नहीं देंगे इसलिए बेवजह विषय ना उठाएं। महामारी के चलते किसी लोकल जगह हनीमून पर जाने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – मजेंटा

तुला
किसी को सहयोग देना आपको आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। किसी क्लास टेस्ट में प्रतिद्वंदी से आगे निकलना संतोषजनक रहेगा। अपने साथी का विश्वास जीतने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – सियान

वृश्चिक
नौकरी के लिए दिए साक्षात्कार के अगले राउंड में जाने की संभावना है। घर को सजाने के लिए किसी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। हर तरफ सकारात्मकता फैलाना अपना ध्येय बना लें। अपने साथी के ऊपर शक होने पर सीधे बात करना लाभदायक होगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – डार्क ग्रे

धनु
किसी समारोह के लिए पैसे बचा सकते हैं। किसी होटल की बुकिंग कराने से पहले डेट्स को लेकर स्पष्ट रहें। सीमित संख्या में लोगों के साथ परिवार में किसी का विवाह संपन्न होगा। अपने साथी के साथ छुट्टियों पर जाने से संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – क्रीम

मकर
परिवार के किसी बच्चे को अनुशासन सिखाने की ज़रुरत है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाने से परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल होगा। व्यायाम ना करने से वज़न बढ़ने की समस्या हो सकती है। अपने साथी के साथ बातचीत कर समस्या हल करने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – इंडिगो

कुंभ
माता-पिता के घर पर छुट्टियां मनाने से पुरानी यादें ताज़ा हो सकती है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एकाग्रता भंग ना होने दें। अपने साथी के साथ कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला

मीन
आउटडोर गेम्स आपको फिट और ऊर्जावान रखने में मददगार साबित होंगे। पिछले किए गए किसी निवेश से आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। परिवार में किसी को विदेश से स्कॉलरशिप मिलने पर गर्व महसूस होगा। घर के कामों में मदद करने से जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लाल
टिप्स
- वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहे इसके लिए जरुरी है कि शयनकक्ष में कम्प्यूटर नहीं रखें।
- पुरानीपत्र –पत्रिका समाचार पत्र या कोई मैनुअल अनावश्यक जमा नहीं रहने दें। कार्यालय में इस उपाय को अपनाने से आपको नए मौके मिलते हैं और आपकी संपदा बढती रहती है।
- फ्रिज की सफाई करते रहें। ऐसा करने से आप सांकेतिक रुप में अपने लिए नए अवसर को आमंत्रित और संपन्नता का स्वागत करते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj ka Horoscope
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #Aaj ka Rashifal in Hindi
- #Tips of the Day Aaj ka Horoscope Hindi
- #Aaj ka Horoscope Hindi×#Aaj ka Horoscope
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS