04 April 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

04 April 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

04 April 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है।

04 अप्रैल 2021 का पंचांग

नक्षत्र : पूर्वाषाढा

योग : परिघ

करण : बालव

सूर्योदय : 06:20 एएम

सूर्यास्त : 06:39 पीएम

ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : सपने में दिख जाए आपको ये चीज तो समझ लें अब बदलने वाला है आपका भाग्य


मेष

आज किसी पार्टी में आमंत्रित किए जाएंगे, यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का काम करते हैं उनके लिए आज अच्छा दिन है। आत्मविश्वास की कमी से आपको पढाई में अनुकूल प्रदर्शन करने से रोक सकती है। नियमित व्यायाम करने वालों की सेहत आज तंदरुस्त रहने की संभावना है। आप में से कुछ लोग नया वाहन या घरेलू सामान खरीदने का मन बना सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : ग्रीन


वृषभ

अपने बजट को ध्यान में रखते हुए वेकेशन प्लान किए जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित पेपर का काम जल्द ही पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। सेहत को लेकर पहले से अधिक जागरुक नजर आएंगे, डाइट पर नियंत्रण रहेगा। आर्थिक स्तर पर स्थिरता लाने का प्रयास बहुत हद तक सफल होने वाला है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : बेबी पिंक


मिथुन

गृहणियां आज पूरे परिवार के लिए कोई प्लान बना सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी डील को साइन करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढाई के क्षेत्र में एक्सट्रा कैरिकूलर का फायदा मिल सकता है। कोई दोस्त आपको हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए प्रोत्साहित करेगा।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : ब्राउन


कर्क

आज आप गिफ्ट को तौर पर पुश्तैनी संपत्ति के मालिक बनाए जा सकते हैं। पढाई में कमजोर लोगों द्वारा एक्सट्रा कोचिंग लिए जाने की संभावना है। लाइफ स्टाइल से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोगों का लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके काम पर आज बारीकी से नजर रखा जाएगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : बैंगनी


सिंह

आज आप अपने ऑफिशियल टूर के कारण व्यस्त रहने वाले हैं, काम पूरा होगा। प्रॉपर्टी का काम फाइनल करने में थोड़ा और वक्त लग सकता है, धैर्य से काम लें। पढाई के क्षेत्र में कुछ कर दिखाने का समय आ गया है, बेहतर कर सकते हैं। पैसे को लेकर आ रही समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है, आमदनी बढेगी।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पीच


कन्या

आज गृहणियां किसी काम में अपना बेस्ट देकर सबका दिल जीत सकती है। लॉग ड्राइव पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचक और यादगार रहने वाला है। किसी नई खरीददारी से आपके अंदर बच्चों जैसा उत्साह पैदा होने की उम्मीद है। पढाई के क्षेत्र में किसी से मदद लेकर आप दूसरों के स्तर पर आने में सफल रहेंगे। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी, आप ऊर्जावान और उत्साहित नजर आएंगे।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : गोल्डन

ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : नवरात्रि में क्यों लाभकारी है सिद्ध कुंजिका स्रोत का पाठ, एक क्लिक में जानें इसकी विधि


तुला

प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में सही समय पर उठाया गया सही कदम आपको लाभ देगा। जो लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने जा रहे हैं उनके अच्छे परिणाम के संकेत हैं। सेहत को लेकर किसी बात की हद से ज्यादा चिंता सही नहीं होगा, सबकुछ ठीक रहेगा। आज आप स्वयं को बहुत भाग्याशाली महसूस करेंगे, बिगड़ा हुआ काम बन सकता है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : सफेद


वृश्चिक

गृहणियां अपने कलात्मक काम से परिवार में सभी को प्रसन्न रखने में सफल होंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले को फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा, आज समय प्रतिकूल है। पढाई को लेकर आपके द्वारा दी गई सलाह किसी के जीवन को बेहतर बनाने वाला है। लंबे समय से चली आ रही किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल जाने के संकेत हैं।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : सी ग्रीन


धनु

लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों का सफर रोमांचक और सुकूनदायक रहने वाला है। परिवार में चल रहा प्रॉपर्टी विवाद अब खत्म कर लिए जाने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलेगा। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार के संकेत हैं। पैसे से संबंधित विवाद आमने सामने रहकर ही सुलझ सकेगा, आगे बढें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : ग्रीन


मकर

परिवार में खुद को कम दर्जा देकर ही आप अनुकूल माहौल बनाकर रख सकेंगे। आज आप कहीं भी अकेले यात्रा करने से बचें, किसी के साथ जाना हितकर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने से संबंधित पेपर का काम जल्द ही पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। पढाई के रास्ते में आने वाली समस्या से निपटने में आप कामयाब रहने वाले हैं। व्यायाम और उचित खानपान की बदौलत फिट होने का सपना पूरा हो सकता है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : स्काई ब्लू


कुंभ

प्रोफेशनल स्तर पर आज होने वाली किसी भी समस्या से निपटने में आप सक्षम है। गृहणियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, दोस्तों के साथ रोमांचक दिन बीतेगा। आज लंबी यात्रा पर जानेवालों को थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है। आप में से कुछ लोगों के घर खरीदने का सपना जल्द ही पूरा होने की संभावना है। पढाई का स्तर बढ़ाने के लिए आपको तकनीकी रुप से मजबूत होने की आवश्यकता है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : केसरिया


मीन

परिवारिक स्तर पर शुरु हो रही किसी समस्या को समय रहते निपटा सकते हैं। ऑफिस के काम से आपको लगातार यात्रा पर रहने की संभावना बन रही है। आज आपको प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला लेने में विचारों का द्वंद हो सकता है। आप में से कुछ लोग किसी के प्यार में आगे बढने का मन बना सकते हैं। फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और सही डाइट का सहारा लेने वाले हैं।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : ब्राउन

टिप्स

  • घर की सीढी वाला हिस्सा रोशनी से भरपूर हो। इससे घर में ची का प्रवेश होता है। सीढी घर को बांटने वाला हिस्सा होता है, इसे रोशन रख कर आप इन कमियों को दूर कर सकते हैं।
  • पैसा हमेशा काले बैग या पर्स में रखें। काले रंग को फेंगशुई में धन का रंग माना गया है इसलिए काले रंग के पर्स में पैसा रखने से धन में वृद्धि होती है।
  • अपने घर के मुख्य दरवाजे पर पीतल का बना हुआ नंबर लगाएं। आपके घर में ची का प्रवाह मुख्य द्वार से ही होगा। इसलिए ची को पहले दरवाजे से घर में प्रवेश दें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story