04 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

04 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 04 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि है।

आज का पंचांग

04 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : श्रावण

योग : सौभाग्य

सूर्योदय: 05:48

सूर्यास्त : 19:05




मेष

आपके काम को तारीफ मिलेगी। मामूली तकलीफों से छुटकारा मिलना मुमकिन है। उदास परिजन को उत्साहित करने की कोशिश करें। मित्र के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी डील में लाभ कमाएंगे। छात्र अपनी तैयारी से संतुष्ट रहेंगे। कभी कभी महत्वकांक्षाएं कष्टकारी हो जाती हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंध में असुरक्षा की भावना के शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - लेमन




वृष

किसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी। दूरदर्शिता अपनाते हुए घर में सुख शांति कायम रख सकेंगे। दूसरे शहर की यात्रा करना मनोरंजक रहेगा। अच्छे दामों में प्रॉपर्टी मिलने के योग बने रहेंगे। छात्रों के लिए भाग्यशाली समय है।

लव फोकस-प्रेमीजन के व्यक्तित्व का दूसरा रूप अचरज में डाल सकता है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – गहरा भूरा




मिथुन

कार्यक्षेत्र में आगे कदम बढ़ाने का दिन है। बीमारी से निजात पाने के बाद अनुशासित जीवन जिएंगे। पारिवारिक फैसले का सभी परिजन समर्थन करेंगे। पारिवारिक परिस्थितियां संतोषजनक बनी रहेंगी। अपने घर का सपना पूरा होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। छात्रों की मेहनत रंग ला रही है।

लव फोकस-रोमांटिक शाम आपके इंतजार में है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ग्रे




कर्क

इस कारण धन बचाने की जद्दोजहद में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत का परिचय देंगे। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव करेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होते दिख रहे हैं। शहर से बाहर जाना रोमांचक रहेगा, तय समय पर यात्रा पूरी होगी। प्रॉपर्टी बेचने वालों को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।

लव फोकस-प्यार का खुमार चढ़ा रह सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - ग्रे




सिंह

धनवर्षा की उम्मीद है। फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मौसम का मजा लेने के लिए ड्राइव पर निकलेंगे। नए घर में शिफ्ट होने के योग हैं। छात्रों की परफॉरमेंस बेहतरीन होती जा रही है। बहस में ना उलझें, जितनी जल्दी हो विवादित विषय खत्म करें।

लव फोकस-पुराने रिश्तों से जुड़ी यादें ताज़ा हो आएंगी।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – तोतिया हरा




कन्या

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बीमारी में घरेलू उपचार काम आएंगे। पारिवारिक जीवन में संतोष बना रहेगा। बोरियत दूर करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों की उपलब्धियां करियर के दरवाजे खोल देंगी।

लव फोकस-जीवनसाथी आपके मूड के उतार चढ़ाव नहीं समझ सकेंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – फॉरेस्ट ग्रीन




तुला

कार्यक्षेत्र में कूटनीति से काम करना होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, जीवन में शांति का अनुभव होगा। गृहणियां हाथ कसकर बजट बनाएंगी, धन बचाएंगी। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना मनोरंजक रहेगा। प्रीमियम प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सफलता पानी है तो छात्रों को किताबों में डूब जाना है।

लव फोकस-राह चलते हुए मुलाकात प्यार में बदल सकती है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – बेबी पिंक




वृश्चिक

मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। किसी की तरक्की में आपका हाथ होना मुमकिन है। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा, लंबे समय बाद किसी अपने से मिलेंगे। मित्र के घर जाना आनंददायक रहेगा। प्रॉपर्टी की मनचाही कीमत मिलना संभव है।

लव फोकस-प्यार से जुड़ी भ्रांतियां दूर होंगी, प्यार की बात बनेगी।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – स्लेट ग्रे




धनु

आपकी काबिलियत देखकर सभी प्रभावित होंगे। करियर में आगे बढ़ने से सुनहरे मौके मिलेंगे। भाई बहनों के बीच चल रहा तनाव खत्म होगा। बुजुर्गों की सेहत अच्छी बनी रहेगी, बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। किसी के प्रति सांत्वना जतानी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बने रहेंगे। छात्र बारीकी से काम नहीं कर रहे हैं।

लव फोकस-जीवनसाथी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – आसमानी नीला




मकर

बॉडी बिल्डर्स, बॉक्सर्स, रेस्लर्स की सफलता चरम पर रहेगी। बीमार जातकों की अच्छी देखभाल होगी। घर आए मेहमान माहौल को खुशनुमा बना देंगे। पूर्व दिशा में की गई यात्रा अनुकूल फल देगी। पुश्तैनी जायदाद मिलने के योग बनेंगे। छात्रों की लगन व मेहनत रंग लाएगी।

लव फोकस-प्रेमीजन का विश्वास जीतने में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – हल्का ग्रे




कुंभ

बिना किसी अड़चन के कामयाबी हासिल करेंगे। योग अथवा वैकल्पिक चिकित्सा से बीमारी से निजात मिलेगी। समुद्री या हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए लाभकारी समय है। छात्रों को वाद विवाद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। निवेश के सुनहरे अवसर मिलने संभव हैं।

लव फोकस-अपनों के साथ की ताकत आपको मंजिल तक पहुंचाएगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – लेवेंडर




मीन

किए गए निवेश भविष्य में लाभ देंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी, टोटल फिटनेस ही आपका मकसद है। मित्र या परिजन खास काम में साथ देंगे। लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित पारिवारिक विवाद शांत होगा। छात्र समस्याओं को सुलझा लेंगे। जीवन में व्यस्तता व रोमांच दोनों ही हैं।

लव फोकस-प्रेमी या प्रेमिका का दिल जीतेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - सफेद


टिप्स

• आप अपने बिस्तर के आसपास दो लाल रंग के दिल का आकार लेकर रखें। यह आपके रिश्ते को मजबूती देगा, और यदि आप अकेले हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाएगा।

• आदर्श प्यार पाने के लिए पिओनी के पौधे की तस्वीर बैठक की दक्षिणी दीवार पर लगाएं।

• खाने की मेज पर गुलाबी, नारंगी और हरे रंग का कपड़ा बिछाएं। इस उपाय से खाने वाले लोगों में खाने के प्रति प्यार बढता है। भूख बढती है और साथ ही साथ खाने वाले का पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

Tags

Next Story