04 August 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
04 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
04 अगस्त 2021 पंचांग
नक्षत्र : आर्द्रा
योग : व्याघात
करण : बालव
सूर्योदय : 5:46 AM
सूर्यास्त : 07:02 PM
ये भी पढ़ें : Shakun Shastra : छिपकली होती है मां लक्ष्मी का प्रतीक, जानें इससे जुड़ी ये अहम बात

मेष
अच्छी मानसिक अवस्था के कारण आप शारीरिक तौर पर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के बीच चल रही गलतफहमी को दूर करना शांति के लिए जरुरी है। ट्रैवलर के लिए यात्रा सहज रहने की उम्मीद है, रोमांच और आनंद की अनभूति होगी। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी के लिए बुकिंग करने वाले हैं, इसे लेकर उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन

वृषभ
फिटनेस की तरफ आपका झुकाव बढने वाला है, इस दिशा में कदम बढाएंगे। परिवार को समय देना आज आपके लिए प्राथमिकता में शामिल रहने वाला है। सड़क पर गुजरते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। आप जीवन के शानदार दौर में जीने का अनुभव करने वाले हैं ,उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग :लेवेन्डर

मिथुन
अच्छी सेहत के लिए आप पूरी तरह से प्रतिब्द्ध रहेंगे ,किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकते। परिवार का कोई सदस्य अपनी जिद पर अड़ने वाला है, उसे शिष्टाचार सिखाना जरुरी है। आप में से कुछ लोग बिना किसी पूर्व प्लान के वेकेशन पर निकलने वाले हैं। कोई आपके साथ ठहरने के लिए आने वाला है, रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद

कर्क
नियमित व्यायाम आपके लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन जाने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी को खुश रखने का भरपुर प्रयास कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम की वजह से आपको यात्रा का प्लान टालना पड़ सकता है। घर के रेनोवेशन का प्लान जल्द ही व्यवहार में लाया जाएगा, काम से संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

सिंह
व्यायाम के साथ साथ उचित डाइट लेना आपके फिटनेस प्लान को सफल बनाएगा। परिवार के बुजुर्ग की समझदारी आपको मन की बात शेयर करने की आजादी देगा। बेस्ट फ्रेंड के साथ यात्रा पर जाना बेहद रोमांचक और यादगार अनुभव देने वाला है। सबकुछ आपके अनुकूल जा रहे है, आप खुद को सातवें आसमान पर महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन

कन्या
एक छोटी सी शारीरिक समस्या जो आपको परेशान कर रही थी वो अब जल्द ही दूर हो जाएगी। गृहणियां घरेलू स्तर पर पूरी तरह बदलाव के लिए अथक प्रयास करने वाली है। दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करने वाले हैं, यादगार अनुभव रहने की उम्मीद है। आपके जीवन में जल्द ही कुछ बेहतर होने की संभावना नजर आ रही है। हौसला बनाए रखें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे

तुला
जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर दिवाने हैं इसके लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं। परिवार के लागों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलने से आनंदित रहने की उम्मीद है लॉन्ग ड्राइव पर निकलने वाले लोगों को सुरक्षा के प्रति बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। आप अपने अच्छे स्वभाव और व्यवहार की वजह से समाजिक क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी

वृश्चिक
नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अच्छी फिटनेस और सेहत सुनिश्चित करेगा। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं तो किसी के साथ वाहन शेयर करने से बचना होगा। किसी बड़े और अच्छे अकोमोडेशन में शिफ्ट किए जाने की संभावना नजर आ रही है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गहरा ब्राउन

धनु
किसी शारीरिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खा कारगर हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से मिलने के लिए विदेश यात्रा किए जाने की संभावना है। पढाई के सिलसिले में परिवार से दूर रहने जाना पड़ सकता है, थोड़ी कठिनाई रहेगी। जल्द ही घर के निर्माण या रेनोवेशन का काम करवाए जाने की संभावना दिख रही है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा लाल

मकर
आप में से कुछ लोग फिटनेस पर पहले से बेहतर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। आप में से कुछ लोग जल्द ही ग्रुप में एक शानदार जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने की इच्छा रखने वालों को समझादारी से कदम रखना होगा। आपको अपने किसी करीबी के प्रति और संवेदनशील होने की जरुरत पड़ने वाली है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

कुंभ
बैलेंस डाइट के जरिये खुद को शेप में वापस लाने का प्रयास सफल रहने वाला है। परिवारिक किसी निर्णय के मामले में आपकी भागीदारी की सराहना होने की उम्मीद है। धार्मिक प्रवृति वाले लोग आज किसी तरह के विशेष अनुष्ठान की योजना बनाने वाले हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ किसी कानूनी मामले का निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : सिल्वर

मीन
आप में से कुछ लोगों के परिवार में नए सदस्य के जुड़ने की उम्मीद बन रही है,उत्साहित रहेंगे। आज ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है,रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का अनुकूल समय नजर आ रहा है बेझिझक आगे बढ सकते हैं। आपकी अच्छी सलाह को समाजिक क्षेत्र में हाथों हाथ लिए जाने की संभावना दिख रही है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पर्पल
टिप्स
- करियर को आगे बढ़ाने और मौकों को आकर्षित करने के लिए अपने कार्यालय के दरवाजे को लाल या बैंगनी रंग से पेंट कर दें। ऐसा करने से भाग्य में बढ़ोत्तरी होती है और आप आगे बने रहते हैं।
- अपने फर्श के डिजाइन को सादा ही रखेंए इससे घर में रोजाना होने वाली गतिविधियों में किसी भी प्रकार रूकावट नहीं आएगी।
- यदि आप चाहते हैं कि घर या कार्यालय में हवा का प्रवाह सहजता से बना रहे तो कमरे का विभाजन के लिए लकड़ी की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह अर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे परिणाम लाने में सहायक साबित होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS