04 December 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

04 December 2021  राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक

04 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।

04 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: अनुराधा, ज्येष्ठा

योग: सुकर्मा, धृति, शूल

करण: नाग, किस्तुघन, बव

सूर्योदय : 06:59 AM

सूर्यास्त : 05:24 PM

ये भी पढ़ें : Kalashtami 2022: साल 2022 में भगवान कालभैरव की पूजा कब-कब होंगी, जानें कालाष्टमी व्रत तिथि, माह और वार कैलेंडर

मेष

बच्चों के लिए कुछ रोमांचक प्लान कर उनके प्रति प्यार दिखाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस के स्तर पर आपके द्वारा की गई कठिन मेहनत का फायदा मिलने वाला है। सेहत का खास ख्याल रखना शुरु करेंगे जिससे उर्जावान और फिट महसूस कर पाएंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

वृषभ

धैर्य और समझौता करने का हुनर सीखने का प्रयास करेंगे,आपका भला होगा। आप में से कुछ लोग कोई नया बिजनेस शुरु करने का विचार कर सकते हैं। काम पर फोकस रहने पर परिणाम अच्छा रहने की अपेक्षा रख सकते हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : लेवेन्डर

मिथुन

समय की कमी के कारण किसी महत्वपूर्ण समारोह से अनुपस्थित रहना पड़ सकता है। आज कोई आपके धैर्य को आजमाने का प्रयास कर सकता है,शांत रहने की जरुरत है। फिटनेस को लेकर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए और अनुशासित होना पड़ेगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : बैंगनी

कर्क

आप में से कुछ लोग अपने नए मकान में शिफ्ट होने का प्लान बनाएंगे। अपने कलात्मक विचार से क्लाइंट और कोवर्कर को प्रभावित कर पाएंगे। फिटनेस के प्रति आपकी दिलचस्पी बढने वाली है,योग शुरु कर सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सफेद

सिंह

आप में से कुछ लोग करियर में तरक्की के लिए कोई नया स्किल सीखना चाहेंगे। आप में से कुछ लोग घर के माहौल को खुशनुमा और रोमांचक बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपको जंक फूड और मिठाई से दूर रहने की जरुरत होगी, सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : ग्रे

कन्या

बिजनेस करने वालों के सामने कोई शानदार अवसर आने की संभावना नजर आ रही है। गृहणियां आज की शाम को खूबसूरत बनाने के लिए आउटिंग पर जाने का प्लान करेंगी। आपमें से कुछ लोग उर्जा और रोमांच को संतुष्ट करने के लिए ट्रैवल प्लान कर सकते हैं।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सफेद

तुला

दोस्तों या करीबी लोगों के साथ ट्रिप प्लान करने के लिए आज का दिन सही रहेगा। परिवार में उत्साह और सुकून का वातावरण बनाए रखने में आप सफल होने वाले हैं। जिस काम की जिम्मेदारी आपको दी गई है उसे समय पर पूरा कर लेना जरुरी होगा। उत्साह और उर्जा से पूर्ण होने के कारण नए क्लाइंट से मिलने का प्लान कर सकेंगे।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : फिरोजा

वृश्चिक

आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है इसलिए सावधानी से खर्च करें। होममेकर्स अपनी रोजमर्रा के जीवन से उकता कर पुराने दोस्त से मिलने का प्लान करेंगी। यदि आप चाहते हैं कि कोई भी शारीरिक समस्या आपसे दूर रहे तो डाइट का ख्याल रखें।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : स्यान

धनु

आज का दिन यादगार रहने वाला है,घर या ऑफिस में कोई सरप्राइज मिल सकता है। परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर आपकी व्यस्तता बढने की उम्मीद है। बॉस को आपकी क्षमता और महत्व का अनुमान होने वाला है,सराहना हो सकती है। अपने हुनर और गुणों को सही दिशा में इस्तेमाल करने का उचित अवसर है,आगे बढें।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मकर

प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा,अच्छा लाभ हो सकता है। आज कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। आपका दोस्त कोई प्रोफेशनल कोर्स ज्वाइन करने की सलाह दे सकता है,उसपर ध्यान दें। रोजाना वॉकिंग पर जाना आपकी सेहत और फिटनेस पर चमत्कारिक असर दिखाने वाला है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : ब्राउन

कुंभ

आज कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने की संभावना है, इसका आनंद ले सकते हैं। मजाकिया और चुलबुला स्वभाव आपको आकर्षक इंसान बनाता है, लोगों से घिरे रहेंगे। यदि आप कंपनी बदलने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले खुद को तैयार करना होगा। आज मूड तरोताजा रहने की वजह से भविष्य के लिए कुछ प्लान करना आसान रहेगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मीन

परिवार का बच्चा या बड़ा आपकी चिंता का कारण बन सकता है कठिन निर्णय लेना पड़ेगा। आज आप अपने अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल से कंपनी के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आज कल आपकी सेहत अच्छी चल रही है इसे बरकरार रखने का प्रयास करते नजर आएंगे।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : बैंगनी

टिप्स

  • प्रेमियों को प्रेम की प्रगाढ़ता बनाए रखने के लिए दिल के आकार का गुलाब का क्वार्टज रखना चाहिए।
  • रसोई घर या कार्यालय में छिपा कोने की पूर्ति दर्पण से कर सकते हैं। दीवार पर लटकाया जाने वाला दर्पण दीवरों पर प्रतीकात्मक 'खिड़की' की कमी को पूरा करता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सीमित नहीं हाती है।
  • क्वार्टर्ज क्रिस्टल को कमप्यूटर या फोन के बगल में रखें ।इसके प्रभाव से आप अपनी आमदनी के स्रोत बढा सकते हैं। क्रिस्टल के संपर्क से आपका काम प्रभावी होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story