04 July 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
04 july 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।
04 जुलाई 2022 पंचांग
नक्षत्र : मघा, पूर्व फाल्गुनी
करण: बव, बालव, कौलव
योग : सिद्धि, व्यतीपात
सूर्योदय : 05:28 AM
सूर्यास्त : 07:23 PM

मेष
स्थिति मनोकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : संतरी
उपाय: श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृषभ
काम में मन नहीं लगेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नीला
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करं।

मिथुन
काम में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : हरा
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क
नए कारोबारी अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। समाज में पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय: राम नाम का जाप करें।

सिंह
लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 07
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : मां लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

कन्या
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : नीला
उपाय : माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

तुला
कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : हरा
उपाय : हनुमान जी का ध्यान और स्मरण करें।

वृश्चिक
जुबान पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय में इजाफा होगा। प्रेम संबंध बनेंगे।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

धनु
आर्थिक उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : काला
उपाय: शिव तांडवस्त्रोत का पाठ करें।

मकर
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : पीला
उपाय: महादेव का ध्यान करें।

कुंभ
नौकरी से मनोनुकूल लाभ होगा। किसी भी काम में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी बिलकुल न करें। समय अनुकूल है। पार्टनर को समय दें, वरना संबंध विच्छेद हो सकते हैं।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : लाल
उपाय: राधा जी की पूजा अर्चना करें।

मीन
आय में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : पीला
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS