05 April 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
05 April 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।
05 अप्रैल 2021 का पंचांग
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा
योग : शिव
करण : तैतिल
सूर्योदय : 06:19 एएम
सूर्यास्त : 06:40 पीएम
ये भी पढ़ें : कहानी एक ऐसे ऋषि की जिन्होंने कभी किसी स्त्री को नहीं देखा था और जब देखा...
मेष
अपनों के साथ कहीं घूमने जाना जेब पर भारी पड़ने वाला है। आप में से कुछ लोग घर खरीदने के लिए सेविंग शुरु करेंगे। जिस किसी को लेकर मन में शंका है उस पर नजर रहेगी। सेहत को लेकर आपकी सजगता का असर दिख सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी
वृषभ
अच्छे से प्लान किया गया वेकेशन शानदार रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद को शांति से सुलझा लिए जाने के संकेत हैं। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। सही वित्तीय प्रबंधन आपको अपने सपने पूरा करने का अवसर देगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद
मिथुन
आपको परिवार के बड़े से गैरजरुरी मांग करना बंद करना होगा। दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जाने का अवसर मिलने वाला है। आपकी प्रॉपर्टी पर कोई अपना हक जताने का प्रयास कर सकता है। किसी करीबी की वजह से गर्व करने का अवसर मिल सकता है। आज अपने सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही से बचें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी
कर्क
पढाई के क्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर परिणाम रहने की उम्मीद है। सेहत को लेकर बेफिक्र रहें, फिट और ऊर्जावान रहने वाले हैं। स्टॉक मार्केट वालों को उतार-चढाव से गुजरने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में की गई लापरवाही का जबाव देना पड़ सकता है। गृहणियों के उपर घर की साज सज्जा का जुनून रहने वाला है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
सिंह
आज आप अपने करीबी लोगों के साथ अपनी खुशी बांटने वाले हैं। आज आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा आरामदायक रहेगी। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पढाई के क्षेत्र में कुछ हासिल करने के लिए अनुकूल समय है। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत सुधार के संकेत हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मजेंटा
कन्या
समय के साथ बहुत कुछ अपने आप ठीक हो सकता है, निश्चिंत रहें। परिवारिक स्तर पर आज कोई खुशखबरी आपको उत्साहित रखने वाली है। आपकी विदेश यात्रा बेहद रोमांचक और यादगार साबित होने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोगों द्वारा प्रॉपर्टी या घर खरीदे जाने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में नेटवर्किंग आपके खिलाफ काम कर सकता है, सतर्क रहें। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निकलने में घरेलू नुस्खा कारगर रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
ये भी पढ़ें : Garud Puran : जानें, मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है
तुला
वेकेशन पर कहीं जाने का मन बना रहे लोग इसकी जानकारी ले सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति के रुप में घर मिलने की संभावना है। आज आपको पढाई के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की उम्मीद है। नियमित व्यायाम से ब्रेक लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा साबित होगा। कम व्याज दर पर लोन लेने में सफल रहेंगे, आपका काम बन सकता है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
वृश्चिक
विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा होगा, रोमांच और मस्ती से भरा ट्रिप रहेगा। रियल स्टेट मार्केट में काम करने वालों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आज आपके द्वारा पढाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है। सेहत को लेकर निश्चिंत रहें, छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या अब दूर होने वाली हैं। आर्थिक क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, तरक्की के लिए तैयार रहें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लेवेन्डर
धनु
आज किसी व्यस्त सड़क से गुजरने में परहेज करना ही बेहतर होगा, ध्यान रखें। प्रॉपर्टी खरीद बिक्री का काम करने वालों को आज कोई नया अवसर मिल सकता है। पढाई के क्षेत्र में आपकी बारीक समझ जल्द ही मकसद में कामयाब बनाने वाली है। फिटनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, नियमित व्यायाम कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को आज आर्थिक स्तर पर भाग्य का साथ मिलने वाला है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी
मकर
लॉग ड्राइव पर जाना आपके लिए बेहतरीन अनुभव रहेगा, रोमांच की हद पार करेंगे। आज घर या फ्लैट खरीदने का आपका सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा जमा किए गए असाइमेंट की तारीफ हो सकती है। नियमित व्यायाम का चमत्कारिक प्रभाव आप अपनी सेहत में महसूस कर सकेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की जरुरत है, अपने बजट का ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
कुंभ
परिवार में किसी को मिली सफलता से माहौल साकारात्मक रहने की उम्मीद है। किसी सफर के दौरान किसी खास का साथ मिल जाने से रोमांच दुगूना हो जाएगा। जल्द ही आपके किसी नए घर या नए शहर में शिफ्ट होने की संभावना बन रही है। पढाई के क्षेत्र में की गई सतत मेहनत आपको औसत दर्जे से ऊपर ले जा सकती है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गुलाबी
मीन
आप में से कुछ लोगों को शार्ट नोटिस पर ऑफिस ट्रिप पर जाना पड़ेगा। प्रॉपर्टी लेने के लिए आज अनुकूल दिन है, जल्द ही प्रक्रिया शुरु कर सकते। पढाई के क्षेत्र में आपकी प्रार्थना सुन लिया गया है, आप डर से मुक्त होंगे। नियमित व्यायाम का असर फिटनेस और ऊर्जा के स्तर में दिख सकता है। लोन चुकता करने का जरिया मिल जाएगा, आर्थिक स्तर पर सुकून मिलेगा।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : बैज
टिप्स
• घर के प्रवेश क्षेत्र को आकर्षक बना कर रखें। इससे घर में ची का आगमन होता है और आकर्षण बढने के साथ ही घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।
• दो फीट लम्बा लाल रंग का फीता लेकर गद्दे के नीचे रखें। यह आपको एक दूसरे से बांधे रखेगा और भाग्य में वृद्धि करेगा।
• लाल कपड़ा गुल्लक या धन वाले बक्से के उपर बांधे। लाल रंग भाग्य और समृद्धि का रंग माना जाता है, इसलिए इसे धन रखने की जगह में बांधने पर आपके धन में वृद्धि होगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS