05 December 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

05 December 2021  राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक

05 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

05 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा

योग: शूल, गण्ड

करण: बव, बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 07:00 AM

सूर्यास्त : 05:24 PM

ये भी पढ़ें : Surya and Chandra Grahan 2022 date And Time: साल 2022 में दो- दो बार लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें ये कहां दिखाई देंगे और किस जगह लगेगा इनका सूतककाल

मेष

कभी कभी परिवार के साथ समय बिताना काम से ज्यादा जरुरी हो जाता है। अपनी सीमा को ही चुनौती देकर देखें अपेक्षा से भी बेहतर सफलता मिलेगी। खुश रहना और उचित आराम करना आपकी कार्यक्षमता को बढा सकता है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : इंडिगो

वृषभ

इस राशि के लोगों के लिए परिवार का महत्व सबसे उपर रहता है,इसका ख्याल रहे। कठिन मेहनत ही आपके सफलता की कूंजी है इसका एहसास करते रहना चाहेंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा,अपना उत्साह वापस हासिल कर पाएंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लेमन

मिथुन

जब आपको एक मंच मिला है तो अपने विचारों को खुलकर सामने रखने में संकोच न करें। याद रखें ईमानदारी के साथ खड़ा होना कोई सम्मान मिलने से भी बड़ी उपलब्धि होती है। अपने आस पास के लोगों के प्रति खुशमिजाज और विनम्र रहें यही वास्तविक सफलता है। आप मेडिटेशन और योग के जरिये अपने मन को सुकून देने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

कर्क

आप जल्द ही उस श्रोत से पैसा कमाना शुरु कर सकते हैं जिस पर आपकी नजर थी। परिवार के लोगों के प्रति आपका प्यार और लगाव समय के साथ और बढता जा रहा है। अपनी भावनाओं और उत्साह पर काबू कर काम पर फोकस करना प्राथमिकता रहेगी।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : लेमन

सिंह

आप अपनी ख्वाहिश बढाकर उसे संतुष्ट रख पाने में आर्थिक रुप से सक्षम होंगे। समझदारी से लिया गया निर्णय और धैर्यवान व्यक्तित्व बड़ी सफलता दिलाने वाला है। सिंह राशि वाले जानते हैं कि अपनी शक्ति को संतुलित कैसे रखा जा सकता है। अपनी राशि के अनुरुप ही शारीरिक रुप से भी मजबूत बने रहने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : लेमन

कन्या

किसी भी काम में परफेक्शन तलाशना आपको और बेहतर करने को प्रेरित करेगा। आपकी उपलब्धि पर माता पिता गर्व करेंगे, आगे बढने में उनका साथ मिलता रहेगा। आप जो कुछ बोलते हैं वो आपके काम में भी झलकता है,शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे। फिटनेस के लिए जरुरी कदम उठायेंगे,व्यायाम के साथ ही डाइट पर भी ध्यान देंगे।

शुभ अंक : 3

शुभ अंक : पर्पल

तुला

आपको आर्थिक स्तर पर कुछ नुकसान होने के संकेत हैं जिसका सामना करना होगा। आपके ईमानदार व्यवहार से करीबी लोगों के लिए समस्या हो सकती है, नाराज रहेंगे। एक छोटा सा वेकेशन लेने का वक्त आ गया है, खुद को तरोताजा होने का अवसर दें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

वृश्चिक

आमदनी के हिसाब से ही खर्च करना आपका मूलमंत्र है जिसका फायदा मिलेगा। जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की खुशी को सेलिब्रेट किए जाने की संभावना है। आपको अपनी स्थिति की गरिमा बनाए रखने के लिए उठना पड़ेगा, सफल रहेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मरुन

धनु

आमदनी बढने और ज्यादा कमाई करने की खुशी के आगे सब फीका पड़ जाएगा। जल्द ही आपके सितारे आपको बुलंदी पर ले जाएंगे, नाम शोहरत पैसा सब मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दी गई बड़ी जिम्मेदारी से बचना चाहेंगे ,बदलाव से समस्या हो सकती है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : इंडिगो

मकर

पैसे से संबंधित कोई भी ऐसा काम करने से आज बचें जहां सूई भर भी शक की गुंजाइश हो। काम पर ध्यान रखना सही है लेकिन ऑफिस का तनाव घर लेकर आना हरगिज ठीक नहीं। आपके लिए किस्मत का दरवाजा खुलने का वक्त आ गया है, बड़े स्तर पर सफलता मिलेगी।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : फिरोजा

कुंभ

इस राशि वालों को आज विनम्र रहकर लोगों के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए। कई बार गतलफहमी की वजह से दूरी बढ जाती है, समय रहते इसे दूर करना होगा। हमेशा प्रसन्न रहें और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास लगा दें ।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

मीन

समय आ गया है जब समस्याओं के बादल छंटने शुरु होंगे,रौशनी आएगी। आस पास के माहौल में प्यार का रंग घुलने वाला है,खास महसूस करेंगे। कभी कभी चीजें आपके प्रतिकूल हो सकती है लेकिन हौसला बनाए रखें।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

टिप्स

  • अपने शयनकक्ष की दीवार साफ रखें । यदि आप एक नई रिश्ते की शुरुआत करना चाहते है या अपने आपसी रिश्ते की जड़ता को खत्म कर नई जान फूंकना चाहते हैं तो आपको दीवारों को दाग दब्बा से मुक्त रखें ।
  • सूखे और मुरझााए पौधों को अपने घर से हटा दें। सजीव और तरोताजगी लिए स्वस्थ पौधे धन, समृद्धि को बढ़ाने के प्रतीक के तौर पर कार्य करते हैं।
  • अपने शौचालय की टंकी पर एक पौधा लगाएं । इससे सकारात्मक शक्ति मिलती है, बाथरुम के कारण सकारात्मकता के कम हो रहे प्रभाव को बढ़ता हुआ पौधा रोकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story