05 November 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

05 November 2021  राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

05 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार है। तथा आज गोवर्धन पूजा का पर्व है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

05 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा

योग: आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन

करण: किस्तुघन, बव, बालव

सूर्योदय : 06:40 AM

सूर्यास्त : 05:29 PM

ये भी पढ़ें : Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा में गाएं उनका ये प्रिय गीत, आप से हो जाएंगे खुश

मेष

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। फिटनेस के शौकीन लोग मेंटेंन रहने के लिए व्यायाम और डाइट को लेकर सजग रहेंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : क्रीम

वृषभ

अपने रूटीन काम के प्रति आज आपके मन में आलस रहेगा आराम के मूड में हो सकते हैं। आज आप खेलकूद या लोक कला जैसी चीजों में हिस्सा लेकर उत्साहित महसूस करने वाले हैं। आप स्वयं को फिट और सेहतमंद रखने के लिए आज नए नए तरीके अपना सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

मिथुन

यदि आप किसी बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहते हैं तो पहले आपको आत्मअनुशासन सीखना होगा। जो लोग म्यूच्वल फंड में निवेश करना चाहते हैं उन्हें अभी और थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। जिन लोगों को अपनी परीक्षा के परिणाम का इंतजार था उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग :नारंगी

कर्क

आज आपको अपने करीबी लोगों के साथ किसी समारोह में शरीक होने का अवसर मिलने वाला है। आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे छोड़ने का मन बना सकते हैं। आपको अपनी निजी समस्या आसपास के लोगों से साझा करना चाहिए इससे मानसिक सुकून मिलेगा।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : कॉफी

सिंह

आपको अचानक किसी सरप्राइज पार्टी या समारोह का हिस्सा बनना पड़ सकता है इसके लिए तैयार रहे। आज आपको अपने करीबी लोगों के साथ रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। सहकर्मी की अनुपस्थिति के कारण आज आपके ऊपर ज्यादा काम की जिम्मेदारी रहेगी। बदले मौसम के कारण हुई सर्दी से निपटने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित होगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग :मरुन

कन्या

आपके सितारे बुलंदी पर रहने वाले हैं आपका सभी काम बनता हुआ नजर आ रहा है। आप जिस किसी मीटिंग का हिस्सा बनने वाले हैं वह आपके करियर में बड़ा बदलाव लाने वाला है। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं ताजगी और नएपन का एहसास होगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : आसमानी

तुला

एक खूबसूरत दिन आज आपका इंतजार कर रहा है अच्छे मौसम और हसीन वादियों का आनंद लेंगे। उपहार में मिला सामान आपको अपने गुजरे दिनों की यादों में खोने को मजबूर कर सकता है। घर से काम करना अब आपको बोरिंग लग सकता है, ऑफिस के दिनों की याद सताने वाली है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : पीला

वृश्चिक

इस राशि के लोगों द्वारा प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है, बजट के अंदर घर खरीद सकते हैं। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर निकालना चाहेंगे। आपको अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलने वाला है,अपने काम से लोगों के प्रभावित कर सकते हैं।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : गुलाबी

धनु

आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है सितारे बुलंदी पर रहेंगे।बिजनेस पर्सन को आज कोई बड़ी डील फाइनल करने का अवसर मिलेगा। आपका कोई भाई बहन घर वापसी करके आपको सरप्राइज कर सकता है। मौसम को देखते हुए आपको ठंडी चीजें खाने से फिलहाल परहेज करना चाहिए ,सतर्क रहें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : क्रीम

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,प्रेम और प्रोफेशन दोनों में सफलता मिलेगी। शानदार तरीके से किए गए वित्तीय मैनेजमेंट के कारण भविष्य की चिंता से मुक्त रहेंगे। सुनिश्चित करें कि ऑफिस की कोई भी परेशानी घर तक लेकर नहीं आना है, तसल्ली रहेगी। निर्माण सैक्टर में काम करने वालों को आज तरक्की मिलने की संभावना नजर आ रही है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

कुंभ

लोग आपसे अच्छे और मिलनसार व्यवहार की अपेक्षा रख सकते हैं, इसका ख्याल रखना होगा। रियल स्टेट में काम करने वालों के लिए शानदार अवसर आने की संभावना है, प्रयास करें। सेहत की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : सफेद

मीन

किसी बड़े बुजुर्ग के साथ चलने वाला प्रॉपर्टी विवाद आपसी बातचीत से सुलझा सकते हैं। जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी,उन्हें सफलता मिल जाने की उम्मीद है। सेहत को लेकर किया जा रहा प्रयास अब अपेक्षित असर दिखा सकता है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : नारंगी

टिप्स

  • रसोई घर में कम वॉट वाली क्षमता के बल्बों को बदलकर तेज रोशनी के बल्ब लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है।
  • फेंगशुई के अनुसार रसोईघर में शीशे का मर्तबान, लकड़ी का चम्मच, एक चाकू, माचिस का डिब्बा या लाइटर और सेरेमिक का बर्तन इन सबको सही अनुपात में रखने पर रसोई में एक संतुलन बना रहता है और घर में समृद्धि आती है।
  • घर की छत में एक आईना लगाएं। यह विपरीत शक्ति को आपके घर से दूर फेंक देता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story