06 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 06 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है।
आज का पंचांग
06 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : शतभिषा
योग : अतिगण्ड
सूर्योदय: 05:45
सूर्यास्त : 19:08
मेष
शोरूम मालिकों व रिटेलरों के लिए कमाई करने का दिन है। इस कारण आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। लंबे समय से बीमार जातकों को राहत की सांस आएगी। समय प्रतिकूल है, जोखिम मोल ना लें। शिक्षा के स्तर पर आपकी सूझबूझ ही कामयाबी दिलाएगी। ड्राइविंग या तैराकी सीखने में सफल रहेंगे।
लव फोकस- प्रेम संबंध में आपसी प्यार व सम्मान बना रहेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ग्रे
वृष
फ्रीलांसरों के लिए कमाई करने का दिन है। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव करेंगे। परिजन आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। यात्रा के दौरान किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ योग उभर रहे हैं, लाभ होगा। कड़ी प्रतिस्पर्धा में छात्रों की जीत निश्चित है।
लव फोकस- प्रेम संबंध को लेकर पुन:विचार करेंगे, बात बन नहीं पा रही है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हल्का पीला
मिथुन
कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। परिस्थितियों का आंकलन खुद करें। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव आपको चुस्त दुरुस्त रखे हुए है। पारिवारिक मसलों को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से लाभ होने मुमकिन हैं।
लव फोकस- प्यार में किए वादे निभाना मुश्किल होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - कॉफी
कर्क
किसी को मंहगा तोहफा देकर करियर में आगे बढ़ने का रास्ता साफ करेंगे। सेहत को नजरअंदाज़ करना सही नहीं। ग्रुप यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग हैं। छात्र अपनी बात पर अड़े रह सकते हैं और इसी में उनका फायदा है। खेलकूद के दौरान आपकी क्षमताएं उभर कर आएंगी।
लव फोकस- कोई आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
सिंह
किए गए निवेश बेहतरीन रिटर्नस दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में काम तय सीमा के अंदर पूरा करने का दबाव है। सेहत साथ निभा रही है। किसी रिश्तेदार से मिलने के बाद पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। दोस्तों के साथ साइटसीइंग का प्रोग्राम मजेदार रहेगा। पुश्तैनी जायदाद या धन दौलत मिल सकती है। छात्र सफलता के रास्ते पर चल रह हैं।
लव फोकस- माता पिता आपको लव मैरिज की इजाजत देंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग - लेवेंडर
कन्या
कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां संतोषजनक बनी रहेंगी। काम की अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहेंगे। योग से शारीरिक व मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखद बीतेगा। ग्रामीण इलाकों की यात्रा की इच्छा होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना पर अमल करेंगे।
लव फोकस- प्रेम संबंध से जुड़े तनाव दूर होंगे।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - गुलाबी
तुला
सेहत संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। लोन की किश्तों के कारण आर्थिक हालात तंग रह सकते हैं। दूरियों के बावजूद पारिवारिक संबंध मज़बूत हो रहे हैं। नया घर बनवा सकते हैं या घर की मरम्मत करवा सकते हैं। छात्र अपने सपने पूरे करने के लिए तत्पर रहेंगे। आवागमन के लिए यातायात का सुविधाजनक साधन चुनें।
लव फोकस- कोई आपसे प्यार का इजहार कर सकता है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – तोतिया हरा
वृश्चिक
अनुशासित जीवनशैली जीते हुए ही सेहतमंद रह सकेंगे। कार्यक्षेत्र में हर किसी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। परिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा, पूर्णता का अहसास करवाएगा। कोई आपको छुट्टियां साथ मनाने का निमंत्रण दे सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में जल्दबाजी ना करें। मनचाही युनिवर्सिटी में दाखिला मिलना मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं।
लव फोकस- कोई आपके जीवन में प्यारकी बहार ले कर आ सकता है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सफेद
धनु
कार्यक्षेत्र की प्रतिकूल परिस्थतियों का आपके पास समाधान है। नियमित दिनचर्या बीमारियों से दूर रखेगी। काम की व्यस्तता के बावजूद घर के कामों में भाग लेंगे। सितारे यात्रा की ओर इशारे कर रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कानूनी फैसला आपके पक्ष में होने की उम्मीद है। छात्र प्रतिकूल हालात को अपने पक्ष में करने में समर्थ रहेंगे।
लव फोकस- प्रेम परवान चढ़ता दिखाई दे रहा है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग - क्रीम
मकर
पुराना प्यार आपके जीवन में फिर से दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आलस्य महसूस करेंगे और कसरत करने से जी चुराएंगे। पारिवारिक परिस्थितियां सुकून भरी रहेंगी। प्रेमीजन के साथ आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। किसी वसीयत द्वारा प्रॉपर्टी मिलने का योग है। छात्रों के प्रोजेक्ट की सफलता पर उनकी सराहना होगी।
लव फोकस- रोमांस के लिए बेहतरीन दिन साबित होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग - क्रीम
कुंभ
कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल समय है। बड़ी डील हासिल करने में कामयाब रहेंगे। छात्र सलीके से काम कर विरोधियों को परास्त करेंगे। पारिवारिक मसले में समझौता मुमकिन है। छोटी सी ट्रिप पर जाना तरोताजा कर देगा। प्रॉपर्टी से अच्छे रिटर्न मिलने के कारण कुछ बड़ी योजना बना सकते हैं। छात्रों की परफॉरमेंस बेहतरीन रहने वाली है।
लव फोकस- प्यार में आपसी समझ व सहजता बढ़ रही है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - पीच
मीन
कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमताओं का बखान होगा। मित्रों के साथ सुखद समय बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें, जरूरी एहतियात बरतें। सितारे रोमांचक यात्रा की ओर इशारे कर रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलरों के संपर्क में आएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए आगे बढ़ने का समय है। चतुर व स्वार्थी लोगों से दूरी बना कर रखें।
लव फोकस-उदासीन प्रेम संबंध में जान डालने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग - चॉकलेट
टिप्स
• करियर में सफलता के लिए आस पास हरे भरे पौधे लगाकर रखें। हरा पौधा करियर में उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
•अपने कार्यालय से फालतू सामान बाहर करते रहें। यह आपकी कार्यक्षमता और सहुलियत को बढाता है।
•खाने की मेज पर गुलाबी नारंगी और हरे रंग का कपड़ा बिछाएं। इस उपाय से खाने वाले लोगों में खाने के प्रति प्यार बढ़ता है, भूख बढ़ती है और साथ ही साथ खाने वाले का पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS