06 june 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
06 june 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।
06 जून 2022 पंचांग
नक्षत्र : मघा, पूर्व फाल्गुनी
करण: तैतिल, गर, वणिज
योग : हर्षण, वज्र
सूर्योदय : 06:23 AM
सूर्यास्त : 07:17 PM
ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2022: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा, इस दौरान ना करें ये गलतियां

मेष
आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं, साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कुंवारे लोगों के शादी के योग बनेंगे। यात्रा संभव है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बनेगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : पर्पल
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृषभ
बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्य करेंगे। किसी करीबी से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न होगा। तनाव दूर होगा।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : पर्पल
उपाय: राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन
नौकरी या कारोबारी दिशा में तकलीफ बढ़ेगी, आपको बुरा समाचार मिल सकता है। घर में मनमुटाव बढ़ने की संभावना है। आज आप जमीन जायदाद के मामले में हस्ताक्षर नही करें।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : घर के मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाएं।

कर्क
आज आपको अपने परिवार का साथ भी मिलेगा और आपके व्यवसाय से जुड़े सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपको धन लाभ भी मिलेगा, लेकिन दोपहर के बाद खर्च बढ़ेंगे।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : पर्पल
उपाय: हनुमान मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

सिंह
आज कोई भी नया काम शुरु ना करें, कोई नया काम करने से उसका परिणाम विपरित हो सकता है, आपकी मानहानि हो सकती है। आज आप संवेदनशील रहेंगे।
शुभ अंक: 08
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या
आज आपको किसी परियोजना में सरकारी सहायता मिलेगी। घर की साज सज्जा में परिवर्तन कर सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। मां की सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : चंद्रमा को अर्घ्य दें।

तुला
नौकरी कारोबार दोनों में आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आज लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा पर जाने का योग है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : परिंदों के लिए दाना-पानी रखें।

वृश्चिक
आज हर काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस से शुभ समाचार मिलेगा। सहकर्मी आपको सहयोग देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : वस्त्र दान करें।

धनु
आपके काम का बोझ बढ़ने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। मित्र या परिजनों से मुलाकात होगी। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बात से आज आप प्रसन्न रहेंगे।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : येलो
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर
आज हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा, लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। सम्मान बढ़ेगा। शादी की बात पक्की हो सकती है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : पर्पल
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ
आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। लेनदेन के मामले में दिन अनुकूल नहीं है। किसी विवाद में ना पड़ें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : पर्पल
उपाय: कमरे की पूर्व दिशा में सफाई करें।

मीन
आज आपका दिन भावुकता से भरा हुआ रहेगा। आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। साथी से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : ब्लैक
उपाय: मां दुर्गा की अराधना करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS