06 November 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

06 November 2021  राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

06 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार है। तथा आज भाई दूज का पर्व है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

06 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: अनुराधा, ज्येष्ठा

योग: , शोभन, अतिगण्ड

करण: बालव, कौलव, तैतिल, गर

सूर्योदय : 06:41 AM

सूर्यास्त : 05:28 PM

ये भी पढ़ें :06 November 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

आर्थिक क्षेत्र में स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहेगी, वर्तमान स्थिति बदलना कठिन होगा। काम को धैर्य से करने की प्रवृत्ति के कारण पारिवारिक स्थिति को संभाल सकेंगे। सेहत के स्तर पर चल रही परेशानी अब दूर हो जाने की उम्मीद है निश्चिंत रहें।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : चॉकलेट

वृषभ

उत्साह और जुनून की बदौलत आज आप कठिन से कठिन लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी ट्रिप पर जाने के संकेत हैं, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। लाइफस्टाइल में बदलाव और अनवरत की जाने वाली मेहनत से आप सेहतमंद बने रहेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : बेबी पिंक

मिथुन

आपकी खुश मिजाजी और उत्साही व्यवहार का आज विशेष रूप से फायदा मिलने की उम्मीद है। परिवार में नन्हे मेहमान के आने के कारण आज खुशी और उत्साह का माहौल रहने वाला है। हल्के व्यायाम और खाने पीने की आदत में बदलाव लाने से सेहत और फिटनेस में फायदा होगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : बेज

कर्क

जिस तरह आपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत की है आज जश्न मनाने का अवसर मिलेगा। परिवार में प्रेम और भाईचारा बढ़ने के संकेत हैं इससे घर में खुशहाली कायम रहने की अपेक्षा है। सेहत के स्तर पर थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा ,कोई पुरानी समस्या वापस परेशान कर सकती है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग :बैंगनी

सिंह

किसी स्किम में पैसा लगाते समय सतर्क रहने की जरुरत है, नुकसान होने के संकेत हैं। परिवार के नौजवान का बदला हुआ व्यवहार उस पर नजर रखने को मजबूर कर सकता है। आज आप अपना ज्यादातर समय आध्यात्मिक शक्ति अर्जित करने में लगा सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : डार्क ग्रे

कन्या

आज आप कोई ऐसा जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं जिससे लोग बचना चाहेंगे। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहने के कारण आप किसी अन्य व्यवसाय में निवेश कर सकेंगे। परिवारिक माहौल खुशहाल और सौहार्दपूर्ण रहने के कारण आप उत्साहित महसूस करेंगे। अच्छे डाइट प्लान और नियमित व्यायाम की बदौलत आप फिट और उर्जावान बने रहेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पीच

तुला

आपके लिए आज कोई डील हासिल करना बहुत आसान हो सकता है। वित्तीय रुप से संपन्न रहेंगे। परिवार के साथ रोमांचक दिन बिताने का अवसर मिल सकता है। मानसिक शांति के आध्यात्म का सहारा लेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पीच

वृश्चिक

मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण कोई डील हासिल करना आसान रहेगा। वित्तीय रुप से संपन्न होने के कारण कोई मंहगा सामान खरीदने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। परिवार के साथ वेकेशन पर जाने की संभावना है,रोमांचक दिन बिताने का अवसर मिलेगा। आज शारीरिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे,मानसिक सेहत के लिए आध्यात्म का सहारा लेंगे।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : पीला

धनु

आज आप जो कुछ भी करेंगे उसे बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आप परिवार के लोगों को अच्छा महसूस कराने के लिए व्यस्तता में भी समय निकाल लेंगे। आपकी मेहनत और लगन से प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना नजर आ रही है। मेडिटेशन के जरिये मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं,फायदा होगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : चॉकलेट

मकर

एक समय में यदि एक ही काम किया जाए तो बेहतर होगा, अपेक्षित परिणाम मिल पाएगा। परिवार के साथ वेकेशन पर जाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है,रोमांच के लिए तैयार रहें। आज आपको कोई सम्मान मिलने या आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का अच्छा असर आप अपनी सेहत में महसूस कर पाएंगे।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : लेवेन्डर

कुंभ

आज आपका प्रगतिशील विचार या स्वतंत्र ख्याल कामयाबी दिला सकता है। परिवार से दूर रहने वाले लोगों को अपने परिवार के पास आने का अवसर मिलेगा। जानकारी और अनुभव के कारण नई नौकरी में सबसे सामंजस्य बनाना आसान होगा। स्किन के उपर किया गया कोई प्रयोग सफल रहेगा,अपेक्षित परिणाम मिल सकता है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लेवेन्डर

मीन

आने वाले दिन थोड़े चुनौतीपूर्ण रहेंगे,सावधानी से रोलर कोस्टर भी मजेदार हो जाता है। अपने बच्चे के क्रियाकलाप में शामिल होना आपको मानसिक तौर पर सुकून दे सकता है। सहकर्मी की अनुपस्थिति में आपके उपर काम को बोझ ज्यादा बढ जाने की संभावना है। सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन आपको गुस्से पर नियंत्रण लाना जरुरी है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : लेवेन्डर

टिप्स

  • फूल को मुरझाने से पहले उसे हटा दें। फूल का सूखना मायूसी और मौत को दर्शाता है इसलिए फूल जब मुरझाने लगे तो उसे हटाकर वहां ताजा फूल लगा दें।
  • घर के पिछले दरवाजे के पास एक बड़ा पेड़ लगाएं। इससे बाहर निकलने वाले पैसे का बचाव होता है। फेंगशुई की सकारात्मक ऊर्जा के रूप में ची का घर में मुख्य दरवाजे से प्रवेश होता है और सीधे पिछले दरवाजे से बाहर निकल जाता है। ऐसी स्थिति में पिछले दरवाजे पर लगाया गया पेड़ कारगर साबित होगा।
  • डेस्क या कम्प्यूटर पर नीलम का टुकड़ा रखें। नीलम अपने शीतल स्वभाव के अनुरुप आपको भी शीतल और तनाव रहित रखता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story