06 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
06 November 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।
आज का पंचांग
तिथि : त्रयोदशी
नक्षत्र : रेवती, अश्विनी
करण : तैतिल, गर, वणिज
योग : वज्र, सिद्धि
सूर्योदय : 06:37 AM
सूर्यास्त : 05:33 PM
मेष
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : महरून
उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ
रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनेगी।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : नीला
उपाय : मां लक्ष्मी जी का ध्यान करें।
मिथुन
चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की ओर से चिंता बनी रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : काला
उपाय : राम नाम का जाप करें।
कर्क
कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : हरा
उपाय : नहाने के पानी में तिल डालकर स्नान करें।
सिंह
रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : मां काली को चूरमा का भोग अर्पित करें।
कन्या
प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : गहरा हरा
उपाय : परिंदों काे दाना डालें।
तुला
कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : नीला
उपाय : कुत्ते को रोटी खिलाएं।
वृश्चिक
मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : माता की सेवा करें।
धनु
व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : मछलियों को दाना डालें।
मकर
नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : सफेद
उपाय : धार्मिक स्थल पर दान-पुण्य करें।
कुंभ
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : लाल
उपाय : महादेव की पूजा करें।
मीन
परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : घर के बुजुर्गों को उनकी पसंद का व्यंजन खिलाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS