06 September 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

06 September 2021  राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

06 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

06 सितंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : मघा, पूर्व फाल्गुनी

योग : शिव, सिद्ध, साध्य

करण : शकुनि, चतुष्पद, नाग

सूर्योदय : 06:05 AM

सूर्यास्त : 06:33 PM

मेष

रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वस्थ खानपान की आदत अपनाने से वज़न नियंत्रित रहेगा। किराएदार से समय पर पैसा देने के लिए कहें। सड़क मार्ग से यात्रा पर जाने में मुश्किल हो सकती है। नवविवाहित जोड़ों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - गुलाबी

वृषभ

कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को बोनस मिलने की संभावना है। आलस्य त्यागकर नियमित व्यायाम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। असहमति होने पर मतभेद दूर करने की कोशिश करें। किसी चीज़ के भूल जाने पर आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नेवी ब्लू

मिथुन

आय के अतिरिक्त साधन से धन लाभ होने की संभावना है। अच्छी जीवनसाथी की तलाश के लिए प्रोफेशनल हेल्प लेना अच्छा रहेगा। किसी जन्मदिन या एनीवर्सरी की पार्टी दे सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – वॉयलेट

कर्क

ट्रेडर्स को मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों को अच्छा कैंपस प्लैसमेंट मिलने के योग हैं। किसी दोस्त के साथ ड्राइव पर जाते गाड़ी खुद चलाएं। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। अपने साथी के साथ शाम बिताना मज़ेदार साबित होगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नारंगी

सिंह

लंबे समय बाद किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी से अपने भविष्य के बारे में जानकर मन शांत होगा। नए दोस्त मिलने के योग बन रहे हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी के कारण विवाद हो सकता है। जीवनसाथी आप पर किसी चीज़ का दबाव बना सकता है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग –लेवेंडर

कन्या

रिस्क लेने वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी प्रॉप्रर्टी के कारण कानूनी मामलों से फंस सकते हैं। परिवार के साथ किसी काम को करने से आपसी प्यार बढ़ेगा। छोटी-छोटी समस्याओं के कारण अपना जुनून ना छोड़ें। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – रोज़

तुला

परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी भी चीज़ को लेकर ज़रुरत से ज़्यादा करने से बचें। भीड-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की कोशिश करें। कोई जानपहचान दोस्ती में बदल सकती है। अपनी रिलेशनशिप में किसी तीसरे को जगह ना दें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बेज़

वृश्चिक

धन लाभ के योग बन रहे हैं। नियमित व्यायाम करने से स्वस्थ रहने में कामियाब होंगे। किसी पारिवारिक मामले को लेकर गुस्सा आ सकते है। कागज़ात की कमी के कारण फ्लैट का मालिकाना हक मिलने में देरी हो सकती है। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – ब्राउन

धनु

अच्छे रिटनर्स पाने के लिए पैसा निवेश करने के अच्छे विकल्प खोजें। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी डेट पर जाने की आपकी योजना सफल होगी।

शुभ अंक –5

शुभ रंग –पीच

मकर

सीनियर्स को अपने आइडिया से प्रभावित करने में सफल होंगे। कुछ छात्रों को ईनाम या पहचान मिल सकती है। परिवार के साथ नई कार से घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी बात किसी के साथ साझा ना करें। आपसी तालमेल ना बैठ पाना संबंधों के खराब होने का कारण हो सकता है।

शुभ अंक –3

शुभ रंग –केसरिया

कुंभ

सेहत को लेकर जागरुक होने की ज़रुरत है। अच्छे दाम में प्रॉप्रर्टी मिलने की संभावना है। शहर से बाहर किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना मज़ेदार रहेगा। अपने हर काम पर ध्यान देने की ज़रुरत है। जीवनसाथी आज ज़रुरत से ज़्यादा प्यार दिखा सकता है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सफेद

मीन

किसी पुरानी कार के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। किसी दूर स्थान पर नए घर को व्यवस्थित करेंगे। किराए पर घर लेने से पहले एग्रीमेंट अच्छे से पढ़ लें। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। काम की व्यस्तता के चलते रोमांस के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – मजेंटा

  • टिप्स
  • अपने घरऔर कार्यस्थल को अव्यवस्था से मुक्त करें। अनुपयुक्त और अव्यवस्थित जगह न तो धन को आकर्षित कर सकती है और न ही सकारात्मक ऊर्जा का वाहक बन सकती है।
  • एक कलश में 'मनीप्लांट' को लगाएं और इसे अपनी मेज या कार्य स्थल पर रखें। यह पैसे को अकर्षित करती है और आपके लक्ष्य को याद दिलाती है।
  • चुकता किए हुए बिल के चारों तरफ लाल रिबन बांधकर उसे अलग जगह पर रखें। यह इलाज किसी भी बुरी भावनाओं को दूर करने में मदद करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story