07 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

07 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की द्वितिया तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज के दिन सावन मास की द्वितीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास की द्वितीया है।

आज का पंचांग

07 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : श्रवण

योग : विष्कंभ

सूर्योदय: 05:21

सूर्यास्त : 19:23





मेष

आर्थिक रूप से आप आरामदायक स्थिति में रहेंगे। अच्छी फिगर पाने की लालसा हावी हो रही है। व्यापार के विस्तार के लिए यह उत्कृष्ट समय है। घर में मौज मस्ती करते हुए समय बीतेगा। जल्दी से जल्दी ड्राइविंग सीख पाएंगे। विवाह योग्य जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है। किसी का एहसान चुकाने के लिए अच्छा दिन है।

लव फोकस - लव लाइफ से जुड़े सभी सपने पूरे होंगे।

शुभ अंक - 22

शुभ रंग - गुलाबी




वृष

आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी रहेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आराम और एक अच्छी मालिश से शरीर की ताजगी वापस आएगी। कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। आपकी बात करने की क्षमता से हर कोई प्रभावित होगा। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा के लिए शुभ दिन है। परिस्थिति को हाथ से नहीं निकलने दें, अपनी पकड़ बनाए रखें।

लव फोकस - अपने दिल की बात रखने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - रोजी ब्राउन




मिथुन

आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बीमारियों को दूर रखेगा। आप क्लाइंट को बातें बहुत अच्छे से समझाते हैं। यह भविष्य की परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। घर पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाने की संभावना है। छुट्टी की अर्जी मंजूर हो सकती है। कुछ नया शुरू करने से पहले विश्वासपात्र की सलाह जरूर ले लें।

लव फोकस - किसी खास व्यक्ति का साथ जीवन को खुशियों से भर देगा।

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - गहरा फिरोजी




कर्क

आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। फिटनेस से जुड़ी किसी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में नए विचारों को आजमाने का अवसर मिलेगा। हस्तक्षेप करने वाले परिवार के बुजुर्गों को कूटनीतिक तरीके से संभालना होगा। शादी या समारोह में भाग लेने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी पर कब्जा मिलने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। अनुकूल दिन है, बहुत सी परिस्थितियों को संभाल पाना संभव होगा।

लव फोकस - प्रेमी या प्रेमिका आपकी ताकत का स्तंभ बन सकते हैं।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग - रॉयल ब्लू




सिंह

धनागमन के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत संबंधी प्रयासों के सकारात्मक नतीजे नजर आने लगे हैं। कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स पर नजर रखनी पड़ेगी। पारिवारिक समस्या का तुरंत समाधान करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। विवाद को सोहार्दपूर्वक सभालने की कोशिश करें। किसी के आने से खुशी मिलेगी।

लव फोकस - अपने प्रेमी या प्रेमिका के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - लाल




कन्या

धन की स्थिति बेहतर है और बेहतरीन हो रही है। अपने वजन पर नजर रखने की जरूरत है। आपको प्रतिष्ठित संगठन का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जा सकता है। परिवार में कोई आपका मार्गदर्शक और संरक्षक बन सकता है। सड़क द्वारा यात्रा करने की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मामले फिलहाल टाल दें। नया वाहन खरीद सकते हैं।

लव फोकस - एक दूसरे के साथ बात करने से रिश्ते में आने वाली असुविधाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - क्रीम




तुला

खर्चा करने के लिए आपके पास पर्याप्त धन होगा। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सफल रहेगी व काम बन जाएंगे। परिवार में सुख शांति देखकर मन प्रसन्न होगा।

विवादों में घिरी प्रॉपर्टी का मामला हल हो जाएगा। नेटवर्किंग के ज़रिये अपने सामाजिक दायरे को फैला सकेंगे।

लव फोकस - छुप छुपाकर प्यार करने वालों के लिए भी सुखद दिन है।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग - हरा




वृश्चिक

रेगुलर कमाई के अलावा भी अतिरिक्त भत्ते की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सेहत संबंधी सावधानियां बरतनी जरूरी है। घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा आनंदमय रहेगी। छात्रों के लिए भाग्यशाली समय है। प्रतियोगिता या इम्तेहान में सफलता के योग बन रहे हैं।

लव फोकस - प्रेम परवान चढ़ रहा है।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - नीला




धनु

बजट बनाते हुए चलें, फिज़ूलखर्ची से बचें। फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। व्यवसाय के मद्देनजर बेहतरीन समय है, आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विचारों पर अमल करने का मौका मिलेगा। परिवार नए परिवेश में घुल मिल जाएगा। कुछ जातकों के लिए नया घर स्थापित करने की संभावना है। आप आकर्षण का केन्द्र बनना पसंद करते हैं, लाइमलाइट में रहेंगे।

लव फोकस - रोमांटिक जीवन को समृद्ध करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - गहरा नीला




मकर

आय के नए स्रोत मिलेंगे। सही खानपान और एक्टिव रहने के कारण सेहत बनी हुई है। नौकरी बदलने वालों के लिए खुशखबरी है। नौकरी बदलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान या भाई बहन पर गर्व महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ सैर कर तरोताजा महसूस करेंगे। पुश्तैनी जायदाद मिलने के शुभ संयोग बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में चहल पहल बनी रहेगी।

लव फोकस - प्रेम संबंध में ना आप ख़ुद निराश होंगे और न किसी को निराश करेंगे।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग - पीला




कुंभ

आर्थिक स्थिति को स्थिर करने में सक्षम रहेंगे। फिट और ऊर्जावान बने रहने के लिए स्वस्थ विकल्पों का चयन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपार सद्भावना मिलने की संभावना है। परिवार के नौजवान आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान की देखभाल करें, सावधान रहें। लंबे समय से चल रहा है प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला हल हो जाएगा। सामाजिक मसले पर की गई पहल का सभी स्वागत करेंगे।

लव फोकस - किसी से हुई मुलाक़ात प्यार की तरफ़ पहला क़दम हो सकती है।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - वॉयलेट




मीन

सेहत को लेकर सचेत रहेंगे, जंग फूड से ताबा करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ता जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफों के पुल बांधे जाएंगे। सीनियर आपके काम से खुश व संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, सुख शांति बनी रहेगी। कानूनी पचड़े में पड़े बिना प्रॉपर्टी विवाद सुलझाना होगा। खदु को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए अच्छा समय है।

लव फोकस - प्यार में नजदीकियों का एहसास बढ़ता ही जा रहा है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - हल्का नीला

टिप्स

• अपने घर से बाहर विंड चाइम लगाएं यह आपको नए अवसर और तरक्की देगा ।

• घर में पैसे बेवजह न खर्च हो इसलिए ,घर का सभी नल सही से बंद रखें और दरवाजे पर रबर का स्टॉपर इस्तेमाल करें ।

• अपनी मानसिक दशा को उत्तेजित और जीवंत बनाकर रखें । ध्यान रखें कि जहां कहीं भी आप काम कर रहे हैं ,वहां आसपास का रंग ऐसा हो ,जो आपकी मानसिक क्षमता को सक्रिय और ऊर्जावान रखे ।

Tags

Next Story