07 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
07 November 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और दिन सोमवार है। वहीं आज देव दिवाली का पर्व भी रहेगा। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।
आज का पंचांग
तिथि : पूर्णिमा
नक्षत्र : अश्विनी, भरणी
करण : वणिज, विष्टि, बव
योग : सिद्धि, व्यातीपात
सूर्योदय : 06:38 AM
सूर्यास्त : 05:32 PM
मेष
व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर के लोगों से संपर्क के कारण धन लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : स्नान-दान करें।
वृषभ
राजकीय बाधा दूर होगी। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बेचैनी बनी रहेगी। विवादों से दूर रहें।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : तुलसी पूजन करें।
मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य में विलंब के भी योग हैं। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : भूरा
उपाय : ईष्टदेव का पूजन करें।
कर्क
कार्य का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : नीला
उपाय : बहते हुए जल में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
सिंह
आय बढ़ेगी।मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। अनायास धन लाभ के योग हैं।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : नीला
उपाय : सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
कन्या
योजना फलीभूत होगी। परिवार में किसी व्यक्ति को कष्ट हो सकता। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : काला
उपाय : पीपल के पास दीया जलाएं।
तुला
प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : गाय की सेवा करें।
वृश्चिक
व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मिलकर हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
धनु
दांपत्य सुख प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। कहीं से कोई बुरी सूचना मिल सकती है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : लाल
उपाय : चींटियों को शक्कर मिश्रित आटा डालें।
मकर
आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। पाटर्नर के किसी काम से खुशी मिलेगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : संतों का संग करें।
कुंभ
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। आय से अधिक व्यय न करें। मन मुटाव दूर हो सकते हैं।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : महरून
उपाय : मां लक्ष्मी जी का ध्यान करें।
मीन
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
उपाय : घर में धूप जलाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS