07 October 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

07 October 2021  राशिफल: बृहस्पतिवार  का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

07 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

07 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : चित्रा, स्वाति

योग : वैधृति, विष्कुम्भ

करण : बव, बालव, कौलव

सूर्योदय : 06:21 AM

सूर्यास्त : 05:56 PM

ये भी पढ़ें : Karwa Chauth 2021: करवा चौथ व्रत पर बन रहा ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि

मेष

परिवार के किसी युवा के लिए कोई चीज़ ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के लिए किराएदार मिलने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए फास्ट फूड के सेवन से बचें। आज आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - सियान

वृषभ

नियमित वॉक ना करने का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है। आज ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहने की कोशिश करें। पढ़ाई में सफल होने के लिए क्लास में एकाग्रता भंग ना होने दें। अगर साथी के साथ बाहर जाने का मन ना हो तो मना करना उचित होगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - पीला

मिथुन

पब्लिक ट्रांसपोर्टे से यात्रा करते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें। किराएदार मकान मालिक से किराया ना बढ़ाने के लिए बोल सकते हैं। नियमित रूप से मेडिकल चेक-अप कराते रहें। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – नेवी ब्लू

कर्क

जरुरत से ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बॉस किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने की रिपोर्ट मांग सकता है। घर के लिए किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। किसी के साथ दोस्ती बढ़ाने में समय लग सकता है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का हरा

सिंह

किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलने में देरी हो सकती है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पुराने सहयोगी से दोबारा मिलने के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में समझौता करने से आपसी समझ मजबूत होगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - इंडिगो

कन्या

मजबूत एकाग्रता और पढ़ाई आपकी दिलचस्पी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। किसी किराएदार से किराया लेने के लिए सख्त होना पड़ेगा। जीवन में रोमांस बढ़ाने के लिए जरुरी कदम उठा सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग - फुशिया

तुला

लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल होंगे। कोई पालतू जानवर खुशी और चिंता दोनों का कारण बन सकता है। सेहतमंद रहना आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा। प्यार अंधा होता है, इसका अहसास आपको जल्द होगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - क्रीमसन

वृश्चिक

बड़े हो चुके बच्चों पर पाबंदियां ना लगाएं। कोई दोस्त आपको छुट्टियों पर जाने के लिए प्रेरित कर सकता है। सही खानपान स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा। अरैंज्ड मैरिज के जरिए सच्चा प्यार पाने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - गुलाबी

धनु

आने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी कोई हॉबी बहुत जल्द आपका प्रोफेशन बन सकती है। अपने साथी के साथ किसी रोमांचक ड्राइव पर जाने की संभावना है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - केसरिया

मकर

नई-नई नौकरी पर लगे लोग खुद को स्थापित करने में सफल होंगे। छात्रों का किसी परीक्षा में प्रदर्शन शानदार रहेगा। परिवार का युवा कोई अगर अपना रास्ता अपनाना चाहते है तो उसे ना रोकें। किसी तीर्थयात्रा पर जाना लाभदायक साबित होगा। अपने पुराने प्यार से सभी संबंध खत्म करना आपके लिए बेहतर होगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - आसमानी

कुंभ

परिवार के किसी युवा का विश्वास जीतने के लिए उससे खुलकर बात करें। काफी समय से घर पर रहने के कारण किसी ट्रिप पर जाने के लिए प्रेरित होंगे। किसी स्पोर्ट्स इवेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए फिट रहना होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग - मरुन

मीन

परिवार में किसी विवाद को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। किसी लाँग ड्राइव पर जाना अच्छा बदलाव साबित होगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने साथी के साथ सेकेंड हनीमून पर जाने की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - टरक्वॉइश

टिप्स

  • शयनकक्ष के चारों कोने में छोटे-छोटे पत्थर रखें। इस उपाय से आपके प्यार के रिश्ते में भरोसा और सुरक्षा का विकास होता है।
  • कछुआ अपने स्वामी के करियर में तरक्की लाता है। इसलिए घर की उत्तरी दीवार पर या तो कछुआ की तस्वीर लगा दें या फिर वहां एक छोटा सा कछुआ रख दें।
  • अपने चूल्हे को हमेशा साफ रखें। यह संपन्नता और धन को आकर्षित करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story